फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: एनसीआर में पांचवां सबसे प्रदूषित शहर मेरठ, मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में महिला की माैत

Mon, 16 Dec 2024 05:37 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 16 Dec 2024 05:37 PM IST
खास बातें

मेरठ और आसपास के जिलों की ताजा खबरें पढ़ने के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ। एक क्लिक में पढ़ें मुख्य समाचार।

विज्ञापन
West UP News Live: Meerut is the fifth most polluted city in NCR, power supply will be disrupted in many areas
प्रदूषण (सांकेतिक फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:36 PM, 16-Dec-2024

बिजनाैर में दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दाैरान माैत

बिजनाैर के कस्बा कोतवाली देहात में बिजनौर मार्ग पर पेट्रोल पंप के निकट 5 दिसंबर की रात्रि बाइक फिसलने से दो युवक घायल हो गए थे। उपचार के दौरान दुर्घटना में घायल हुए युवक हनी सिंह पुत्र मनोज कुमार (23) निवासी ग्राम कीरतो नंगली उर्फ पेरूवाला की मौत हो गई। युवक की मौत से पूरे गांव में शोक है।
 
05:36 PM, 16-Dec-2024

Muzaffarnagar:दिल्ली दून हाईवे पर हादसे में महिला की मौत

मुजफ्फरनगर में दिल्ली दून हाईवे पर रामपुर तिराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से देर रात महिला की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। 
फरीदाबाद निवासी अरुणा देवी (65) अपने बेटे देवेंद्र के साथ बाइक पर रुड़की की तरफ जा रही थी। रास्ते में अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची रामपुर तिराहा चौकी पुलिस ने महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव मोर्चरी भेजा है। अभी मृतका के बेटे ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
 
विज्ञापन
05:35 PM, 16-Dec-2024

कंकरखेड़ा में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में माैत

मेरठ के कंकरखेड़ा के जाटोली गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मोदीनगर निवासी युवक लगभग 35 वर्षीय संजीव की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस मामले की जांच में जुटट गई है।
01:27 PM, 16-Dec-2024
सोमवार को शहर के कई इलाकों में विद्युत सुदृढ़ीकरण के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सिविल लाइन उपकेंद्र क्षेत्र में कमिश्नरी कार्यालय, मध्य गंगा काॅलोनी, कैनाल काॅलोनी, राज लोक बाउंड्री रोड क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मेडिकल प्रथम उपकेंद्र के हर्ष पार्क काॅलोनी में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

आनंद हॉस्पिटल क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मंगल पांडे नगर उपकेंद्र क्षेत्र के प्रेम प्रयाग, मोती प्रयाग, हनी गोल्फ, आंबेडकर नगर में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विवि रोड उपकेंद्र क्षेत्र में जेल रोड, जेल चुंगी चौराहा, नंगला बट्टू में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली गुल रहेगी।  
01:26 PM, 16-Dec-2024

रात का पारा धड़ाम 5 डिग्री के पास पहुंचा 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रविवार को भी दिन में धूप के बावजूद मौसम और ठंडा हो गया। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते मौसम बदला हुआ है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। 24 घंटे में रात के तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि सुबह के समय कोहरा भी छाने के आसार हैं। रात में पाला पड़ेगा।   
01:06 PM, 16-Dec-2024

West UP News Live: एनसीआर में पांचवां सबसे प्रदूषित शहर मेरठ, मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में महिला की माैत

बीस दिन से साफ चल रही मेरठ की हवा रविवार को फिर से बिगड़ गई। एनसीआर में मेरठ पांचवां सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर रहा। यहां का एक्यूआई 235 दर्ज किया गया  है।  

दिसंबर माह की शुरुआत से एक्यूआई में काफी सुधार हुआ था। एक्यूआई का स्तर सुधरने से शहरवासी साफ हवा में सांस ले रहे थे। हवा की सेहत अच्छी थी। दिन मेंं धूप भी खिली थी। हवा कम हुई तो प्रदूषण में भी तेजी से बढ़ोतरी हो गई। बारिश के चलते मेरठ का एक्यूआई 9 दिसंबर को 63 भी दर्ज किया गया था। अब एक्यूआई के बढ़ने से मौसम में बदलाव आएगा, दिन धूप का असर भी कम होगा। एनसीआर में सबसे ज्यादा दिल्ली 298, दूसरे नंबर पर गुरुग्राम 237, तीसरे पर ग्रेटर नोएडा 266 और चौथे पर बुलंदहशहर 243 और पांचवे पर मेरठ रहा है। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed