Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat team secures top position in the state in the 'Cub-Bulbul' competition.

Panipat News: कब-बुलबुल प्रतियोगिता में पानीपत की टीम प्रदेश में अव्वल

Sun, 15 Nov 2026 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 15 Nov 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Panipat team secures top position in the state in the 'Cub-Bulbul' competition.
पानीपत कब टीम को सर्टिफिकेट देते हुए भारत स्काउट्स एंड गाइड्स अंबाला हेडक्वार्टर के पदाधिकारी।
पानीपत। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के अंबाला स्थित मुख्यालय में 11 से 14 नवंबर तक आयोजित तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर में पानीपत जिले की कब-बुलबुल (सीयूबी) टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया। राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय ददलाना के बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

पानीपत कब डीओसी हरिओम ने बताया कि हरियाणा प्रशिक्षण आयुक्त अनिल कौशिक और विनोद बंसल के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में बच्चों ने झंडा गीत, प्रतिज्ञा, नियम, पेंटिंग और सीयूबी ग्रीटिंग सहित विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नीलम कुंडू और खंड शिक्षा अधिकारी जयपाल सरोहा के मार्गदर्शन में पानीपत की टीम ने सभी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शिविर प्रशिक्षक अनिल सैनी ने बताया कि पानीपत के बच्चों ने पूरी निष्ठा, लगन और अनुशासन के साथ तृतीय सोपान शिविर में भाग लिया। कब मास्टर सतीश के नेतृत्व में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। समापन अवसर पर हरियाणा प्रशिक्षण आयुक्त अनिल कौशिक, विनोद बंसल और शिविर प्रशिक्षक अनिल सैनी ने विजेता बच्चों को प्रमाणपत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिओम ने बताया कि जिले के सभी स्कूलों में कब-बुलबुल यूनिट तैयार करने की योजना है, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को स्काउटिंग गतिविधियों से जोड़कर उनमें अनुशासन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और नेतृत्व क्षमता विकसित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed