West UP News Live: आज से नमो भारत में कर सकेंगे मोदीनगर नॉर्थ तक का सफर, छेड़छाड़ पर मनचले की पिटाई
{"_id":"662f1897afa7de0cd5036718","slug":"west-up-news-live-from-today-namo-india-will-be-able-to-travel-till-modinagar-north-read-latest-news-2024-04-29","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: आज से नमो भारत में कर सकेंगे मोदीनगर नॉर्थ तक का सफर, छेड़छाड़ पर मनचले की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 29 Apr 2024 11:03 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 29 Apr 2024 11:03 AM IST
खास बातें
साहिबाबाद से मोदीनगर नॉर्थ तक आज से नमो भारत ट्रेन की सुविधा बहाल हो गई। अब आप मोदीनगर नॉर्थ स्टेशन तक यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन
नमो भारत ट्रेन (रैपिड रेल)
- फोटो : फाइल फोटो
लाइव अपडेट
10:56 AM, 29-Apr-2024
दिन-रात का तापमान बढ़ा, गर्म रहा मौसम
दिन-रात के तापमान में रविवार को फिर से बढ़ोतरी हो गई। मौसम दिनभर बदला रहा। सूरज की तपिश के बीच गर्मी का असर अभी भी बना है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आगामी दो-तीन दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा।
दो दिन पहले आई आंधी और हल्की बारिश से दिन व रात के तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई, लेकिन रविवार को सुबह से ही मौसम बदला हुआ नजर आया। दिन के अधिकतम और रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई।
सुबह से ही गर्मी के चलते मौसम बदला हुआ था और दिन में सूरज की तपिश अपना असर दिखा रही है। शाम होते-होते भी गर्मी का असर बना रहा। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
रविवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 125 दर्ज किया गया, जबकि शहर में जयभीमनगर 101, गंगानगर 132, पल्लवपुरम 142, दिल्ली रोड 162, बेगमपुल 185 दर्ज किया गया। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी दिन में गर्म हवाएं चलेंगी और मौसम गर्म बना रहेगा।

09:17 AM, 29-Apr-2024
छेड़छाड़ पर युवती ने मनचले को थप्पड़ जड़े
छेड़छाड़ से परेशान युवती ने एक मनचले की गाल पर कई थप्पड़ जड़ दिए। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया।घटना थापर नगर की बताई जा रही है। पुलिस ने वीडियो कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।रविवार को वायरल हुए वीडियो में कुछ लोग एक युवक की पिटाई कर रहे हैं। आरोप है कि वह कई दिन से युवती का पीछा कर उसे परेशान कर रहा है। वीडियो में दिखाई दे रही युवती भी युवक के पास आई। उसने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मनचले को थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। भीड़ में शामिल एक युवक के हाथ में डंडा भी है।
इसी दौरान कुछ लोग पुलिस को बुलाने की बात कहने लगते हैं। यह सुनकर मनचला माफी मांगकर जाने की बात कहता है, तभी युवती ने शोर मचाया कि आरोपी को पकड़ो, नहीं तो यह भाग जाएगा। काफी देर तक यह हाईवोल्टेज ड्रामा चला। कुछ लोगों ने युवती से थाने में तहरीर लिखकर देने की बात कही तो युवती ने मना कर दिया और वहां से चली गई। थाना सदर बाजार शशांक द्विवेदी का कहना है कि इस मामले की लिखित शिकायत नहीं मिली है, वीडियो कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
09:15 AM, 29-Apr-2024
दुल्हैड़ा गांव की युवती ने नोएडा में की आत्महत्या
नोएडा के एक कॉल सेंटर में काम करने वाली पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के दुल्हैड़ा गांव की निवासी युवती ने रविवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। नोएडा पुलिस ने मामले की जानकारी पल्लवपुरम पुलिस को दी। इसके बाद युवती के परिजनों को घटना का पता चला और वे नोएडा के लिए रवाना हो गए।दुल्हैड़ा गांव निवासी 34 वर्षीय युवती अंतिम पुत्री जवाहर सिंह पिछले कई साल से नोएडा में रहकर कॉल सेंटर में कार्य कर रही थी। माता-पिता अक्सर उसे मिलने नोएडा जाते थे। रविवार को नोएडा पुलिस ने पल्लवपुरम पुलिस को युवती के जहरीले पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की जानकारी दी। पल्लवपुरम पुलिस ने दुल्हैड़ा में युवती के परिजनों को इस बारे में बताया। अभी तक आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। परिजन नोएडा चले गए हैं।
08:53 AM, 29-Apr-2024
West UP News Live: आज से नमो भारत में कर सकेंगे मोदीनगर नॉर्थ तक का सफर, छेड़छाड़ पर मनचले की पिटाई
साहिबाबाद से मोदीनगर नॉर्थ तक सोमवार सुबह से नमो भारत ट्रेन की सुविधा बहाल हो जाएगी। सिस्टम अपग्रेड करने का काम चलने के कारण रविवार को मुरादनगर, मोदीनगर साउथ और मोदीनगर नॉर्थ स्टेशन यात्रा के लिए बंद रखा गया। साहिबाबाद से दुहाई के बीच ही ट्रेनों का संचालन किया गया।
मोदीनगर से यात्रा करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, अवकाश का दिन होने के कारण यात्रियों की संख्या कम रही। एनसीआरटीसी के प्रवक्ता ने बताया कि मेरठ साउथ स्टेशन तक ट्रेन संचालन की तैयारियों के निरीक्षण और सिस्टम अपग्रेड करने के लिए रविवार को तीन स्टेशनों पर ट्रेन सेवा यात्रियों के बंद रखी गई थी, जिसे सोमवार सुबह बहाल कर दिया जाएगा।