फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: ठंड से कांपे लोग, डीएम के आदेश पर मेरठ में 18 जनवरी तक बंद रहेंगे कक्षा आठ तक के स्कूल

Wed, 17 Jan 2024 09:01 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 17 Jan 2024 09:01 PM IST
खास बातें

West UP News Live : मेरठ में बुधवार को सुबह के समय कोहरा नहीं रहा लेकिन ठंड से लोगों के हाथ-पैर सुन्न रहे। यहां पढ़िए वेस्ट यूपी का पल-पल का अपडेट-

विज्ञापन
West UP News Live: Fog is no in West UP but people shivered due to cold and read latest news
18 जनवरी तक बंद रहेंगे कक्षा आठ तक के स्कूल - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

09:01 PM, 17-Jan-2024
सर्दी के प्रकोप को देखते हुए  बेसिक शिक्षा के सचिव निर्देश पर जिलाधिकारी ने 8वीं तक के स्कूलों का भी अवकाश बढ़ा दिया है। अब ये स्कूल 19 जनवरी को खुलेंगे। हालांकि शिक्षकों को स्कूल में जाना होगा।

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सर्दी और शीतलहर का प्रकोप जारी है। ऐसे में स्कूल के छात्रों को बड़ी राहत दी गई है। अभी तक यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के 5वीं कक्षा तक के विद्यालय 17 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए गए थे। वहीं अब कक्षा 8वीं तक के स्कूलों का अवकाश एक दिन बढ़ा दिया गया है। 
04:18 PM, 17-Jan-2024
ससुर ने चाय में नींद की गोलियां देकर दामाद से किया कुकर्म

मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक ने अपने ससुर पर चाय में नींद की गोलियां देकर कुकर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि ससुर ने अश्लील वीडियो भी बना लिया।पीड़ित ने युवक ने बताया कि आरोपी ससुर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने बुधवार को एसएसपी दफ्तर पहुंच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
04:14 PM, 17-Jan-2024
युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के नंगला चांद गांव में एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे परिजनो में कोहराम मच गया। बताया गया कि 19 वर्षीय डोली शव कमरे के अंदर लगे पंखे में दुपट्टे से लटका मिला। वहीं, कमरे में डोली का शव देखकर परिजनों होश उड़ गए।
04:12 PM, 17-Jan-2024
दहेज हत्या में शौहर को उम्रकैद, सास को 12 साल कैद

मुजफ्फरनगर में दहेज के लिए विवाहिता की जलाकर हत्या के दोषी शौहर को आजीवन कारावास और सास को 12 साल कैद की सजा सुनाई गई। अपर सत्र न्यायालय/फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम के पीठासीन अधिकारी कमलापति ने फैसला सुनाया।
02:16 PM, 17-Jan-2024
वारंटी अपराधी को भगाने के आरोप में प्रधान गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम निर्धना के मौजूदा ग्राम प्रधान आलम को गोकशी के मामले में वारंटी अपराधी दानिश को शरण देने और उसे भगा देने के आरोप में पकड़ा गया है।
02:15 PM, 17-Jan-2024
पिस्टल साफ करते वक्त चली गोली, दरोगा घायल

सहारनपुर में फायरिंग अभ्यास पर जाने से पहले पिस्टल साफ करते वक्त अचानक गोली चलने से पीआवी पर तैनात दरोगा शांति प्रकाश घायल हो गए। उन्होंने उपचार के लिए मेडिग्राम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
11:18 AM, 17-Jan-2024
बैगा जाति के लोगों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

मेरठ के मवाना में जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने पर बैगा जाति के लोगों द्वारा तहसील में मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया है। कड़कड़ाती सर्दी में रात में भी धरने पर बैगा जाति के लोग जमे रहे और अभी भी धरने पर बैठे हुए हैं।
08:35 AM, 17-Jan-2024

West UP News Live: ठंड से कांपे लोग, डीएम के आदेश पर मेरठ में 18 जनवरी तक बंद रहेंगे कक्षा आठ तक के स्कूल

बुधवार की सुबह रही साफ, ठिठुरन से कांपे लोग

मेरठ में बुधवार को सुबह के समय कोहरा नहीं रहा लेकिन, ठंड से लोगों के हाथ-पैर सुन्न रहे। वहीं, साफ मौसम होने के चलते आज धूप जल्दी निकल गई है। पश्चिमी यूपी के अन्य जिलों में भी बुधवार को कोहरा कम रहा है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed