{"_id":"6afb1858ffb70d5f5f033268","slug":"someone-else-on-the-records-a-different-person-at-the-wheel-questions-raised-over-safety-protocols-in-roadways-buses-rishikesh-news-c-38-1-rks1003-148912-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: रिकॉर्ड में कोई, स्टेयरिंग पर कोई और रोडवेज बसों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: रिकॉर्ड में कोई, स्टेयरिंग पर कोई और रोडवेज बसों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
Mon, 16 Nov 2026 08:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Mon, 16 Nov 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
- अनुबंधित बस चालकों का नहीं होता मेडिकल
- बस स्वामी की ओर से उपलब्ध कराए गए नाम पर काटी जाती है ड्यूटी स्लिप
करीब 35 अनुबंधित बसों के संचालन में सामने आई अनियमितता, हरिद्वार से दिल्ली तक बदल जाते हैं चालक
ऋषिकेश। रोडवेज ऋषिकेश डिपो की अनुबंधित बसों में चालकों की ड्यूटी को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आ रही है। डिपो में दर्ज चालक के नाम पर ड्यूटी स्लिप जारी होती है, जबकि बस कोई दूसरा चालक चलाता है। ऐसे में कई बार बीमार और अनुभवहीन चालकों के हाथ में बसों का स्टेयरिंग होने से यात्रियों की जान जोखिम में पड़ सकती है। पूर्व में मिर्गी का दौरा पड़ने से एक चालक बस पर नियंत्रण खो चुका है, जिससे बड़ा हादसा होते-होते बचा था।
ऋषिकेश डिपो में करीब 35 अनुबंधित बसें हैं, जिनमें लगभग 20 सीएनजी और दो डीलक्स बसें शामिल हैं। इनके अलावा अन्य बसें देहरादून और दूसरे रूटों पर संचालित होती हैं। बस स्वामी डिपो को दो चालकों के नाम उपलब्ध कराते हैं। आरोप है कि कई बार ये चालक दूसरे बस स्वामियों की बसें चलाते हैं, लेकिन डिपो के रिकॉर्ड में पुराने नाम ही दर्ज रहते हैं। टाइम कीपर भी इन्हीं नामों के आधार पर ड्यूटी स्लिप जारी करते हैं।
कई बार ऋषिकेश से दिल्ली जाने वाली बस को हरिद्वार तक एक चालक और वहां से दिल्ली तक दूसरा चालक ले जाता है। इसके बावजूद वास्तविक चालक का नाम डिपो के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं होता। आरोप है कि बस स्वामियों की ओर से चालकों का नियमित मेडिकल परीक्षण भी नहीं कराया जाता। इससे बीमार और अनुभवहीन चालकों के बस संचालन से दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
बीमार चालक के कारण पहले भी हो चुका है हादसा
17 जुलाई 2026 को दिल्ली से ऋषिकेश आ रही एक अनुबंधित रोडवेज बस के चालक को इंद्रमणि बडोनी चौक के पास मिर्गी का दौरा पड़ गया था। सुबह करीब 10 बजे हुई इस घटना में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बोलेरो कार से टकरा गई। चालक के मुंह से झाग निकलने लगा और वह सीट पर ही लुढ़क गया। बस में करीब 18 यात्री सवार थे। बस को अनियंत्रित होता देख कई यात्री चलती बस से कूद गए, जिससे उनमें अफरातफरी मच गई।
वहीं, मंडलीय महाप्रबंधक संचालन प्रतीक जैन ने कहा कि डिपो में व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जाएगा।