फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 5 दिसंबर को आपके शहर में क्या हुआ

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Fri, 05 Dec 2025 11:30 PM IST
खास बातें

उत्तर प्रदेश के मेरठ से जुड़ी आज - 05-12-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ।

विज्ञापन
Meerut News Live Updates: Latest Breaking Meerut Crime, Shiksha, Politics, Sports News Today in Hindi

लाइव अपडेट

11:28 PM, 05-Dec-2025

Meerut: ठेले पर विवाद के बाद महिला ने खाया नशा, सिपाही पर धमकाने का आरोप, अस्पताल में भर्ती

Meerut: Woman consumes intoxicants after an argument at a street stall; accuses policeman of threatening her;

गंगानगर ओ ब्लॉक में चाय का ठेला लगाने वाली महिला ने पड़ोस में लगे ठेले से विवाद के बाद नशीला पदार्थ खा लिया। महिला ने एक सिपाही पर धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस पति की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें
10:33 PM, 05-Dec-2025

Muzaffarnagar: डेढ़ माह बाद कब्र से निकाला गया वसीम शेख का शव, हत्या की आशंका में पोस्टमार्टम

Wasim Sheikhs Body Exhumed After 1.5 Months in Khatauli for Post-Mortem Probe

लोनी क्षेत्र में 21 अक्तूबर को मिला वसीम शेख का शव डेढ़ माह बाद खतौली में कब्र से निकाला गया। परिजनों ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर हत्या का शक जताते हुए पोस्टमार्टम की मांग की थी। प्रशासन की मौजूदगी में शव निकालकर जांच के लिए भेजा गया।

और पढ़ें
विज्ञापन
10:23 PM, 05-Dec-2025

Meerut News: गन्ना लदे ट्रक में पीछे से घुसी दो कारें, 13 बराती घायल

Two cars ram into a sugarcane-laden truck from behind, injuring 13 wedding guests
परीक्षितगढ़-मवाना मार्ग बृहस्पतिवार की देर रात रामनगर प्याऊ के समीप ओवरटेक के दौरान दो इको कार में आगे चल रहे ओवरलोड गन्ना लदे ट्रक में पीछे से जा घुसी। इन कारों में सवार 13 बराती हादसे में घायल हो गए। और पढ़ें
10:13 PM, 05-Dec-2025

Meerut News: कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों से किया एसआईआर का प्रचार

महानगर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को तेज करने के लिए नई पहल की गई है। महापौर हरिकांत अहलूवालिया के निर्देश पर शुक्रवार सुबह शहर की लगभग 200 कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों का उपयोग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए किया गया। और पढ़ें
10:10 PM, 05-Dec-2025

Meerut: गाड़ी हटाने को कहा तो सिपाही और पिता पर हमला, विरोध पर पालतू कुत्ता छोड़कर किया घायल

Cop and Father Assaulted in Modipuram After Asking to Move Car; Dog Attack Alleged

मोदीपुरम के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में गाड़ी हटाने को कहने पर पीलीभीत में तैनात सिपाही शिवम चौहान और उनके पिता पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि हमलावरों ने उन पर पालतू कुत्ता भी छोड़ दिया, जिससे दोनों घायल हुए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें
10:06 PM, 05-Dec-2025

Meerut News: गंगा किनारे सरकारी भूमि पर कब्जे के लिए दो पक्षों में विवाद

बाढ़ के बाद गंगा का पानी कम होते ही खादर क्षेत्र में सरकारी भूमि पर कब्जे को लेकर विवाद शुरू हो गया है। शुक्रवार को फतेहपुर प्रेम गांव में गंगा किनारे सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
10:01 PM, 05-Dec-2025

Meerut News: किशोरी का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी का दूसरे समुदाय के युवक के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से शुक्रवार को ग्रामीणों में रोष फैल गया। वीडियो सामने आते ही इलाके में चर्चा का माहौल बन गया। और पढ़ें
09:59 PM, 05-Dec-2025

Meerut News: कार की टक्कर से युवक घायल

कस्बे में शुक्रवार देर शाम कार ने मोहल्ला मोमिन अंसार निवासी एहतेशाम को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर दूसरी कार से जा टकराई। और पढ़ें
09:55 PM, 05-Dec-2025

Meerut News: पायदान बनाने के कारखाने में लगी आग, लाखों का नुकसान

Fire breaks out in doormat manufacturing factory, causing loss of lakhs
कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती स्थित मकान के बेसमेंट में चल रहे आलमगीर के पायदान बनाने के कारखाने में बृहस्पतिवार देर रात आग लग गई। आग लगने से लाखों का सामान जल गया। और पढ़ें
09:55 PM, 05-Dec-2025

Meerut News: उप आवास आयुक्त से मिले सेंट्रल मार्केट के व्यापारी

सेंट्रल मार्केट व्यापार संघ के व्यापारियों ने शुक्रवार को उप आवास आयुक्त अनिल कुमार से मुलाकात की। शास्त्रीनगर स्थित कार्यालय पर पहुंचे व्यापारियों ने कहा कि नई नीति में आ रहे भूखंड को दो दिन में कंपाउंड कराया जाए। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed