{"_id":"693308c72898ddb5f6004cde","slug":"teenagers-video-goes-viral-police-investigate-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110631-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: किशोरी का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: किशोरी का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
रोहटा। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी का दूसरे समुदाय के युवक के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से शुक्रवार को ग्रामीणों में रोष फैल गया। वीडियो सामने आते ही इलाके में चर्चा का माहौल बन गया। मामला संवेदनशील होने के कारण रोहटा थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल मामले की पड़ताल की जा रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ कर तथ्यों की पुष्टि की जाएगी। ग्रामीणों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर डाला गया वीडियो शुक्रवार की सुबह सामने आया और देखते ही देखते वायरल हो गया। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। इसके बाद मामला तूल पकड़ गया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि वीडियो को किसने और किस उद्देश्य से वायरल किया, इस बात का भी पता लगाया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।