फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Woman consumes intoxicants after an argument at a street stall; accuses policeman of threatening her;

Meerut: ठेले पर विवाद के बाद महिला ने खाया नशा, सिपाही पर धमकाने का आरोप, अस्पताल में भर्ती

Fri, 05 Dec 2025 11:28 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 05 Dec 2025 11:28 PM IST
सार

गंगानगर ओ ब्लॉक में चाय का ठेला लगाने वाली महिला ने पड़ोस में लगे ठेले से विवाद के बाद नशीला पदार्थ खा लिया। महिला ने एक सिपाही पर धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस पति की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Meerut: Woman consumes intoxicants after an argument at a street stall; accuses policeman of threatening her;
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र के ओ ब्लॉक में चाय का ठेला लगाने वाली पूनम ने पड़ोसी ठेले वाले से हुए विवाद के बाद शुक्रवार को नशीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। महिला ने आरोप लगाया कि गंगानगर थाने के एक सिपाही ने उसे धमकाया और सिर्फ उसका ठेला हटाने का दबाव डाला।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: गाड़ी हटाने को कहा तो सिपाही और पिता पर हमला, विरोध पर पालतू कुत्ता छोड़कर किया घायल

विज्ञापन

कई दिनों से चल रहा था विवाद
पीड़िता के पति मनोज, जो दिल्ली में ऑटो चलाते हैं, ने बताया कि उनकी पत्नी पूनम रोड किनारे चाय का ठेला लगाती है, जबकि पास ही दूसरी महिला अंडों का ठेला लगाती है। दोनों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। गुरुवार की शाम फिर विवाद हुआ, जिस पर डायल 112 और बाद में गंगानगर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया।

सिपाही पर धमकाने का आरोप
पूनम का कहना है कि मौके पर पहुंचे सिपाही ने केवल उसी का ठेला हटवाने को कहा। जब उसने सभी के ठेले हटवाने की बात कही, तो सिपाही ने उसे डराया-धमकाया। इसी मानसिक तनाव के कारण उसने शुक्रवार को नशीला पदार्थ निगल लिया। पति मनोज ने सिपाही के व्यवहार का वीडियो भी बनाकर पुलिस को दिया है।

अस्पताल में भर्ती, दिनभर कोई नहीं पहुंचा
नशीला पदार्थ खाने के बाद पूनम की तबीयत खराब हो गई, लेकिन पूरे दिन उसकी हालत जानने कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। शाम को मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा तो थाना पुलिस मेडिकल अस्पताल पहुंची।

पुलिस जांच में जुटी 
थाना पुलिस का कहना है कि दूसरे पक्ष ने गुरुवार को ही तहरीर दी थी। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि दो पक्षों में विवाद है और महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed