फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cop and Father Assaulted in Modipuram After Asking to Move Car; Dog Attack Alleged

Meerut: गाड़ी हटाने को कहा तो सिपाही और पिता पर हमला, विरोध पर पालतू कुत्ता छोड़कर किया घायल

Fri, 05 Dec 2025 10:10 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 05 Dec 2025 10:10 PM IST
सार

मोदीपुरम के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में गाड़ी हटाने को कहने पर पीलीभीत में तैनात सिपाही शिवम चौहान और उनके पिता पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि हमलावरों ने उन पर पालतू कुत्ता भी छोड़ दिया, जिससे दोनों घायल हुए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Cop and Father Assaulted in Modipuram After Asking to Move Car; Dog Attack Alleged
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोदीपुरम क्षेत्र में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब पीलीभीत में तैनात सिपाही शिवम चौहान और उनके पिता सुशील चौहान पर इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में गाड़ी हटाने को कहने पर हमला कर दिया गया। घटना बृहस्पतिवार सुबह की है, जब शिवम अपने पिता के साथ बाइक से सामान लेने जा रहे थे। कॉलोनी के गेट नंबर दो पर पहुंचने पर उन्हें एक बैलेनो और एक ऑडी गलत तरीके से खड़ी मिलीं, जिससे रास्ता जाम हो रहा था। शिवम ने ड्यूटी पर मौजूद गार्ड से जानकारी ली तो उसने बताया कि वाहन फेस-1 निवासी अनुज के किसी परिजन के हैं।
विज्ञापन

 

गेट पर मचा हंगामा, गाली-गलौज से शुरू हुई मारपीट
शिवम ने गाड़ी हटवाने के लिए मकान की घंटी बजाकर अनुरोध किया, लेकिन आरोप है कि इसी बात पर अनुज भड़क गया। वह गाली-गलौज करता हुआ बाहर आया और शिवम से मारपीट शुरू कर दी। कुछ देर में उसके परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर आ गए और उन्होंने भी हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे शिवम के पिता सुशील को भी बेरहमी से पीटा गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पालतू कुत्ता छोड़कर किया हमला, दोनों गंभीर रूप से घायल
पीड़ितों का आरोप है कि विवाद के दौरान अनुज और उसके परिजन इतने आक्रामक हो गए कि उन्होंने उन पर पालतू कुत्ता छोड़ दिया, जिसने दोनों को काटकर घायल कर दिया। हमले में सिपाही शिवम और उनके पिता को गंभीर चोटें आईं। इसके बाद दोनों ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जांच में जुटी टीम
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना कर एफआईआर दर्ज कर ली है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए धाराओं के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed