{"_id":"69330b973375dc01e50cd54a","slug":"sir-promoted-through-garbage-collection-vehicles-meerut-news-c-14-1-mrt1004-1046326-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों से किया एसआईआर का प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों से किया एसआईआर का प्रचार
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। महानगर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को तेज करने के लिए नई पहल की गई है। महापौर हरिकांत अहलूवालिया के निर्देश पर शुक्रवार सुबह शहर की लगभग 200 कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों का उपयोग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए किया गया। इन गाड़ियों के माध्यम से मतदाताओं से अपील की जा रही है कि वे अपना मतदाता गणना प्रपत्र जल्द से जल्द बूथ पर बीएलओ के पास जमा करा दें। इस पहल का मुख्य उद्देश्य सभी पात्र मतदाताओं का नाम सूची में अपडेट करवाना है।
बताया जा रहा है कि कूड़ा गाड़ियों के प्रयोग का निर्णय इसलिए लिया गया, क्योंकि यह गाड़ी नियमित रूप से शहर के हर घर तक पहुंचती हैं। इससे व्यापक जनसंपर्क संभव है। वहीं, महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने गंगानगर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भी मतदाताओं से संपर्क किया और उन्हें गणना प्रपत्र जमा करने की महत्ता बताई।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीके सिंह ने कहा कि बीएलओ अपने-अपने बूथ पर लगातार सक्रिय रहेंगे। उन्होंने अपील की है कि वे बूथ पर जाकर अपने गणना प्रपत्र जमा करें, ताकि उन्हें समय रहते डिजिटल किया जा सके।