{"_id":"6aa54c86e2071f620704b279","slug":"swords-were-used-outside-the-fairground-one-person-was-seriously-injured-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-117873-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: मेला ग्राउंड के बाहर चलीं तलवारें, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: मेला ग्राउंड के बाहर चलीं तलवारें, एक गंभीर
Sat, 12 Sep 2026 06:28 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Sat, 12 Sep 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। चंडीगढ़ रोड स्थित वर्धमान मिल मेला ग्राउंड में 6 सितंबर की रात वीडियो बनाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आधा दर्जन से अधिक हमलावरों ने एक युवक और उसके भाई पर हमला किया, जिसमें एक के सिर पर तलवार से गंभीर चोट आई। घायल आकाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित कृष्णा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 6 सितंबर की रात अपने साथियों शिवम और साहिल के साथ मेले में गया था। वहां फोन से वीडियो रिकॉर्ड करते समय कुछ युवकों ने उससे बेवजह बदसलूकी और गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। मेले के बाउंसरों ने दोनों गुटों को बाहर निकाला लेकिन हमलावरों ने बाहर उसका फोन छीनकर सड़क पर पटक कर तोड़ दिया। खुद को घिरता देख कृष्णा ने अपने भाई आकाश को फोन कर मौके पर बुलाया। आकाश के पहुंचते ही हमलावरों ने उस पर भी हमला कर दिया। एक आरोपी ने तेजधार तलवार से आकाश के सिर पर सीधा वार किया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। राहगीरों की भीड़ जुटने पर आरोपी आकाश की जेब से पर्स, पहचान पत्र और नकदी झपटकर भाग निकले। राहगीरों की मदद से घायल आकाश को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसके सिर पर कई टांके आए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस मेला क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर आरोपियों की तलाश कर रही है।