फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: फैक्टरी में लगी भीषण आग, 15 लाख रुपये का नुकसान, पशु व्यापारी की मध्य प्रदेश में हत्या

Mon, 20 Nov 2023 03:38 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 20 Nov 2023 03:38 PM IST
खास बातें

West UP News Live: मेरठ के सरधना में एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। बताया गया कि आग लगने से करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। यहां पढ़िए वेस्ट यूपी का पल-पल का अपडेट-

विज्ञापन
Meerut News Live: Fire break out in a factory in Sardhana of Meerut, read all updates of West UP
फैक्टरी में लगी आग। - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

03:34 PM, 20-Nov-2023

देहरादून-दिल्ली हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक की मौके पर मौत

मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में देहरादून-दिल्ली हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि एक युवती घायल हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, घायल युवती  को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

01:28 PM, 20-Nov-2023
बुड़ीना कलां के पशु व्यापारी की मध्य प्रदेश में हत्या

मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र के गांव बुड़ीना कलां निवासी पशु व्यापारी धर्मेंद्र पुत्र रिसम पाल सिंह की मध्य प्रदेश में हत्या हो गई। दीपावली से पहले पांच अक्तूबर को धर्मेंद्र परिवार को बताए बिना गायब हो गया था। इसके बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वहीं, फोन लोकेशन के आधार पर जांच हुई तो मध्य प्रदेश के जंगल में उसका शव बरामद हुआ।हत्या के आरोपी गांव के ही बताए गए हैं। गांव के अनेक लोग मध्य प्रदेश में कोल्हुओं पर काम करते हैं। मृतक धर्मेंद्र की बेटी की आठ दिसंबर को शादी होनी है।
विज्ञापन
10:43 AM, 20-Nov-2023
मेरठ के सरधना में मोहल्ला किला में रात करीब तीन बजे एक पावरलूम फैक्टरी में आग लग गई। अचानक आग लगने से मोहल्ले में भगदड़ मच गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी। मोहल्ला किला स्थित समर की टेक्सटाइल फैक्टरी में आग लग गई। आग ने कुछ ही पल में विकराल रूप धारण कर लिया। वहीं, कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। फैक्टरी में रखा सामान व मशीन जल कर नष्ट हो गई। उधर, फैक्टरी मालिक समर अंसारी का कहना है कि आग लगने से करीब 15 लाख का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारण की जानकारी की जा रही है।
09:09 AM, 20-Nov-2023

West UP News Live: फैक्टरी में लगी भीषण आग, 15 लाख रुपये का नुकसान, पशु व्यापारी की मध्य प्रदेश में हत्या

मेरठ के सरधना में एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। बताया गया कि आग लगने से करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उधर, सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच रही है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed