Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गूलर बस हादसा: चार बचाव एजेंसियां, एक मिशन और ऐसे बचा लीं 26 जानें, पत्थरों और डिवाइडर के नीचे दबे थे लोग

Wed, 18 Nov 2026 05:10 AM IST
Alka Tyagi राजीव खत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
राजीव खत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 18 Nov 2026 05:10 AM IST
सार

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर गूलर पुल के पास हरिद्वार से जोशीमठ जा रही विश्वनाथ सेवा की यात्री बस अनियंत्रित होकर पुल से 100 मीटर नीचे नदी में गिर गई। इस दौरान पुलिस, एसडीआरएफ, जल पुलिस और फायर सर्विस की टीमों ने रेस्क्यू पूरा किया।

विज्ञापन
Tehri  Gular bus accident Four rescue agencies one mission and 26 lives saved
गूलर बस हादसा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य में पुलिस, एसडीआरएफ, जल पुलिस और फायर सर्विस के बीच बेहतर तालमेल ने 26 जिंदगियों को बचा लिया। सूचना मिलते ही सभी एजेंसियों ने बिना समय गंवाए मोर्चा संभाला और साझा रणनीति के तहत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।



अलग-अलग जिम्मेदारियों के बावजूद सभी टीमों के बीच लगातार समन्वय और त्वरित कार्रवाई का नतीजा रहा कि महज सवा घंटे के भीतर घायलों और मृतकों को बाहर निकालने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। शुरुआती मिनटों में सक्रियता और एजेंसियों का तालमेल बेहद महत्वपूर्ण निर्णायक साबित हुआ।

एसएसपी टिहरी श्वेता चौबे ने बताया कि हादसे की सूचना उन्हें सुबह 5.12 बजे मिली थी। सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारियों और बचाव एजेंसियों को सक्रिय कर तत्काल समन्वय स्थापित किया गया। पुलिस, एसडीआरएफ, जल पुलिस और फायर सर्विस की टीमों को बिना देरी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंचते ही सभी टीमों ने अपनी जिम्मेदारियों के अनुरूप मोर्चा संभाला और एक-दूसरे के साथ तालमेल बनाकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।

गूलर बस हादसा: कोई छठ तो कोई दिवाली मनाकर लौट रहा था काम पर, पलक झपकते ही मातम में बदली खुशियां

Trending Videos
Tehri  Gular bus accident Four rescue agencies one mission and 26 lives saved
गूलर बस हादसे ने कई परिवारों को दिए उम्रभर के जख्म, - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सवा घंटे में घायलों और मृतकों को बाहर निकालने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। उन्होंने बताया कि वो सुबह करीब 7:30 बजे घटनास्थल पर पहुंचीं। उस समय तक अधिकांश शवों को बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से भेजा जा चुका था। अंतिम दो शवों को एंबुलेंस तक पहुंचाने की प्रक्रिया चल रही थी।


Tehri  Gular bus accident Four rescue agencies one mission and 26 lives saved
गूलर बस हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दुर्गम खाई, पानी का तेज बहाव, अंधेरा और भारी पत्थरों के नीचे दबे शवों को निकालना बचाव दल के लिए चुनौती था। घटनास्थल की भौगोलिक परिस्थितियां बेहद कठिन थीं। खाई में उतरकर और नदी के तेज बहाव के बीच फंसे लोगों तक पहुंचना आसान नहीं था। एक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए कम से कम सात जवानों को मशक्कत करनी पड़ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tehri  Gular bus accident Four rescue agencies one mission and 26 lives saved
गूलर बस हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ऐसे कठिन हालात में पुलिस, एसडीआरएफ, जल पुलिस और फायर सर्विस के साथ आईटीबीपी ने मोर्चा संभाला और 70 से 80 जवानों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया। करीब 20 से 30 किलोमीटर की दूरी तय कर विभिन्न टीमें महज 20 से 40 मिनट में घटनास्थल पर पहुंच गईं। गूलर चौकी नजदीक होने के कारण पुलिस सबसे पहले मौके पर पहुंची। इसके बाद एसडीआरएफ की ब्यासी और ढालवाला टीम, जल पुलिस और नरेंद्रनगर फायर सर्विस ने मोर्चा संभाला।

विज्ञापन
Tehri  Gular bus accident Four rescue agencies one mission and 26 lives saved
गूलर बस हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मुनिकीरेती और गूलर से पहुंची पुलिस टीमों ने भी बचाव कार्य में सहयोग किया। प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती प्रदीप चौहान ने बताया कि हादसे में तीन लोग पत्थरों और सीमेंट के भारी डिवाइडर के नीचे दब गए थे। डिवाइडर वाहन के साथ खाई में जा गिरे थे। भारी वजन के कारण उन्हें हाथों से हटाना संभव नहीं था और नदी तक जेसीबी पहुंचाने का रास्ता भी नहीं था। ऐसे में पहले रास्ता तैयार किया गया और फिर फोकलैंड मशीन मंगवाकर तीनों शवों को बाहर निकाला गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed