Meerut News Live: दिनेश चंद्र बने सहारनपुर के नए जिलाधिकारी, हाईवे पर कर्मचारी पर तमंचा ताना, 15 लाख लूटे
{"_id":"6466f2da5416cd8630038936","slug":"meerut-news-live-corporation-government-should-develop-etm-service-center-will-soon-open-2023-05-19","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut News Live: दिनेश चंद्र बने सहारनपुर के नए जिलाधिकारी, हाईवे पर कर्मचारी पर तमंचा ताना, 15 लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 19 May 2023 10:24 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 19 May 2023 10:24 PM IST
खास बातें
मेरठ नगर निगम में पैसे की कोई कमी नहीं है। यदि अब भी विकास नहीं होता तो यह अधिकारियों की लापरवाही होगी।
विज्ञापन
सहारनपुर के नए डीएम दिनेश चंद्र
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
10:11 PM, 19-May-2023
हाईवे पर कर्मचारी पर तमंचा ताना, 15 लाख लूटे
मेरठ के मवाना में बहसूमा-मेरठ निर्माणाधीन हाईवे पर बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने दिनदहाड़े निजी कंपनी के कर्मचारी नंदन मेहता पर तमंचा तानकर 15 लाख रुपये लूट लिए। नंदन एटीएम में कैश डालने का काम करता है। वारदात फलावदा के पास हुई। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
ईसानगर निवासी नंदन मेहता इंडिया वन कंपनी में सेवारत है। पिछले तीन साल से नंदन एटीएम में कैश डालता है। शुक्रवार दोपहर वह 15 लाख रुपये लेकर बाइक से पहले छोटे मवाना गया। यहां एटीएम में खराबी के कारण कैश नहीं डाला जा सका। इसके बाद मवाना पहुंचा। यहां एटीएम में कैश पूरा था। इसलिए यहां भी कैश नहीं डाला गया। इसके बाद नंदन बहसूमा से मेरठ आ रहा था। फलावदा के पास बाइक पर आए नकाबपोश दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और उस पर तमंचा तान दिया। बदमाशों ने उससे कैश से भरा बैग छीन लिया। इसके बाद गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पता चलने पर मवाना थाना पुलिस, एसपी देहात कमलेश बहादुर और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण भी मौके पर पहुंचे। बदमाशों की तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
कंपनी के मैनेजर कावेंद्र चतुर्वेदी की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। कंपनी का कर्मचारी बिना सुरक्षा बंदोबस्त के इतनी बड़ी रकम लेकर जा रहा था। मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा। - कमलेश बहादुर, एसपी देहात

05:42 PM, 19-May-2023
संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से युवक की मौत
सहारनपुर के छुटमलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के पिता की भी छह माह पूर्व मौत हो गई थी। वह अपने पीछे पत्नी और एक साल के मासूम बेटे को रोता बिलखता छोड़ गया। वहीं, शाम में गमगीन माहौल में उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, फतेहपुर थाने के गांव हलवाना निवासी सुमित (28) पुत्र राजेंद्र किसी कीटनाशक कंपनी में काम करता था। बृहस्पतिवार की शाम को उसने परिजनों को अपने मोबाइल से फोन किया कि वह हाजीपुर के जंगल में है और उसने जहर खा लिया। इसके बाद उसने मोबाइल बंद कर लिया। इस खबर के मिलने के बाद परिजनों के होश फाख्ता हो गए। सुमित का चाचा, छोटा भाई और अन्य परिजन बाइकों से उसकी तलाश के लिए दौडे़। घंटे भर की मशक्कत के बाद वह एक खेत में मरणासन्न हालत में पड़ा मिला। आनन फानन परिजन उसे लेकर फतेहपुर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया है। वहीं, युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। उसका एक छोटा भाई है जो एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। परिवार की आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है। युवक की मौत के बाद उसकी पत्नी और बेटे के भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है। बताया जाता है कि कर्ज के चलते सुमित परेशान चल रहा था। बकाएदार लगातार अपने रुपये मांग रहे थे। इसको लेकर घर में भी क्लेश रहने लगा था। थानाध्यक्ष प्रमोद रावल ने बताया कि परिजनों ने मौखिक में मानसिक तनाव में जहर खाने की बात बताई है।

03:57 PM, 19-May-2023
राज सिंह डूंगरपुर क्रिकेट ट्रॉफी का फाइनल: विदर्भ की टीम 153 रन पर सिमटी
भामाशाह पार्क में आयोजित अंडर - 14 राज सिंह डूंगरपुर क्रिकेट ट्रॉफी ( सेंट्रल जोन ) में शुक्रवार से विदर्भ और राजस्थान के बीच फाइनल मुकाबला शुरू हुआ। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए विदर्भ की टीम 56.3 ओवर में 153 रन पर ऑलआउट हो गई। जिसमें मानव वकोडे ने 30, जयेश ने 34 व कोशतुभ ने 39 रन की पारी खेली।
राजस्थान के सौनक ने 10.3 ओवर में 40 रन देकर 4 विकेट व रोहित सिगर ने 14 ओवर में 11 रन देकर 3 विकेट झटके। जबकि आदित्य ने 2 व आर्यमैन ने 1 विकेट लिया। विदर्भ के 153 रन के जवाब में उतरी राजस्थान की बल्लेबाजी बेहद धीमी रही। पहले दिन का खेल खत्म होने तक राजस्थान ने 11 ओवर में 7 रन पर 1 विकेट गंवा दिया।

शनिवार को दूसरे दिन के खेल में राजस्थान कम स्कोर वाले इस मैच में एक अच्छी बढ़त बनाने की कोशिश करेगी। चार दिवसीय फाइनल मैच में दोनों टीमें फाइनल जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
02:48 PM, 19-May-2023
दिनेश चंद्र सहारनपुर के नए जिलाधिकारी बने
शासन में प्रशासनिक अधिकारियों में फेरबदल करते हुए डीएम बहराइच दिनेश चंद्र को सहारनपुर का नया जिलाधिकारी बनाया है। दिनेश चंद्र पूर्व में एसडीएम देवबंद, अपर जिलाधिकारी सहारनपुर रह चुके हैं। निवर्तमान जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को बस्ती मंडल का प्रभारी मंडलायुक्त बनाया है।
10:34 AM, 19-May-2023
युवक पर छात्रा को गायब करने का आरोप
कंकरखेड़ा क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी छात्रा चार दिनों से गायब है। परिजनों ने कॉलोनी के एक युवक पर छात्रा को गायब करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने युवक और उसके साथी को थाने लाकर पूछताछ की। थाना क्षेत्र के हाइवे स्थित एक कॉलोनी निवासी युवक का कॉलोनी की एक छात्रा से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पूर्व छात्रा के परिजनों ने दोनों को साथ घूमते देख लिया था। इसके बाद परिजनों ने छात्रा का घर से निकलना बंद कर दिया था।
परिजनों का आरोप है कि चार दिन पूर्व छात्रा किसी काम से बाहर गई थी लेकिन घर नहीं लौटी। बुधवार को परिजनों ने तहरीर में युवक पर छात्रा को गायब करने का आरोप लगाया। पुलिस ने युवक और उसके दोस्त को थाने लाकर पूछताछ की लेकिन उसने इस बारे में अनभिज्ञता जताई। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

शव मिलने के बाद भी परिजनों ने नहीं दी तहरीर
मेरठ मेडिकल थाना क्षेत्र में गढ़ रोड पर भावनपुर निवासी प्रमोद का शव मिलने के मामले में परिजनों ने तीन दिन बाद भी तहरीर नहीं दी है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत की वजह पता नहीं चल सकी, लेकिन मेडिकल थाना पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है।
पुलिस 20 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाल चुकी है, जिससे यह पता चल सके कि 11 मई को घर से निकलने के बाद प्रमोद कहां-कहां रहा और यहां तक कैसे पहुंचा। उसकी मौत स्वाभाविक थी या फिर कोई अन्य कारण था, यह जानने के लिए हर बिंदु पर बारीकी से जांच की जा रही है। बृहस्पतिवार को भी पुलिस ने कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। मेडिकल थाना प्रभारी ने बताया कि जांच चल रही है।

10:33 AM, 19-May-2023
सराफा कारोबारी समेत कई पर करोड़ों की ठगी का केस दर्ज
सूर्या नगर के रहने वाले अधिवक्ता मनोज कुमार सैन ने सराफा कारोबारी राकेश प्रकाश अग्रवाल और सत्यप्रकाश अग्रवाल समेत कई अन्य पर धोखाधड़ी करने के संगीन आरोप लगाए हैं। आरोप है कि रियल एस्टेट के नाम पर ठगी की गई और फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से एक करोड़ दो लाख रुपये निकाल लिए गए।
अधिवक्ता ने बताया कि उनकी पत्नी प्रेमा और बेटे अंकित सैन ने कई लोगों के साथ मिलकर रियल एस्टेट के कारोबार के लिए पार्टनरशिप की थी। जिसका नाम साधना एंटरप्राइजेज रखा गया। फर्म की तरफ से सभी साझीदारों ने मिलकर साकेत में अपार्टमेंट्स का निर्माण कराया था। निर्माण पूरा होने के बाद दूसरे साझीदारों में लालच आ गया।
जिन्होंने अवैध तरीके से फ्लैट बेचने शुरू कर दिए। अधिवक्ता का कहना है कि सितंबर 2022 में वह अपनी पत्नी के साथ कनाडा गए थे। वहां से एक महीने बाद लौटे। पता चला कि दूसरे साझीदारों ने उनकी पत्नी के फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से एक करोड़ दो लाख रुपये निकाल लिए और साधना एंटरप्राइजेज के नाम से दूसरे बैंक में खाता खोल दिया।
विरोध करने पर जातिसूचक शब्द कहे और जान से मारने की भी धमकी दी। बेचे गए फ्लैटों के करीब चार करोड़ रुपये भी नहीं दिए। कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने साकेत निवासी राकेश प्रकाश अग्रवाल, लालकुर्ती निवासी सर्राफ सत्यप्रकाश अग्रवाल, विनिता अग्रवाल, दिनेश गुप्ता और शाखा प्रबंधक अर्जुन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ये बोले सराफा कारोबारी
राकेश प्रकाश अग्रवाल का कहना है कि जो भी आरोप लगाए गए हैं, वह बेबुनियाद हैं। उन्हीं की तरफ से चेक दिया गया था, जिस पर रुपये निकाले गए थे। यह केस पूरी तरह से फर्जी है। पहले इन्होंने थाने में शिकायत दी थी, लेकिन जांच में ऐसा कुछ नहीं मिला था। अब कोर्ट के माध्यम से केस दर्ज करा दिया। हर जांच के लिए तैयार है। जांच में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
10:32 AM, 19-May-2023
अब एक जून को होगी बीए फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा
बीए फिजिकल एजुकेशन की मुख्य और बैक परीक्षा कोड ए-185 तथा ए-285 अब एक जून को उन्हीं पालियों में होगी। इससे पहले यह परीक्षाएं 20 मई को आयोजित होनी थी। यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक डॉ. अश्वनी कुमार ने दी है।
09:19 AM, 19-May-2023
माटी कला एवं शिल्पकला के उद्यमी करें 31 तक आवेदन
माटी कला एवं माटी शिल्पकला के उद्यमियों के लिए पंजीकरण शुरू किए जा रहे हैं। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के अन्तर्गत जनपद के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के माटीकला एवं माटी शिल्पकला के व्यक्तिगत उद्यमियों, शिल्पियों, समूहों एवं समितियों को भारत सरकार की प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत बैंकों से वित्त-पोषित कराने के लिए लक्ष्य प्राप्त हुआ है।
योजना के अंतर्गत अधिकतम 10 लाख रुपये तक के प्रोजेक्ट पर 95 प्रतिशत तक की धनराशि ऋण के रूप में स्वीकृत होगी। पूंजीगत ऋण पर 25 प्रतिशत मार्जिनमनी उपादान के रूप में देय होगी एवं परियोजना लागत में 5 प्रतिशत अंशदान स्वयं वहन करना होगा। इच्छुक अभ्यार्थी 31 मई तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय 72/1 शास्त्रीनगर मेरठ से आवेदन पत्र प्राप्त कर जमा करा सकते हैं।

09:18 AM, 19-May-2023
16 साल में भी लोहियानगर के कूड़े का पहाड़ नहीं होगा खत्म
जिस तरीके से नगर निगम लोहियानगर में कूड़े की छंटनी कर रहा है, इस तरह कूड़े का पहाड़ खत्म करने के लिए 16 साल लग जाएंगे। रोजाना 1200 टन कूड़े में से सिर्फ 600 टन कूड़े की निगम छंटनी कर पा रहा है। एनजीटी की तीखी टिप्पणी के बाद निगम अब दिल्ली रोड स्थित मंगतपुरम में कूड़ा डालने की तैयारी में लग गया है।
लोहियानगर में 2011 से कूड़ा डाला जा रहा है। उस समय शहर में करीब 600 टन कूड़ा एकत्र होता था, जो 2017 में बढ़कर 800 टन हो गया। फिलहाल शहर में 1200 टन कूड़ा एकत्र हो रहा है जबकि नगर निगम सिर्फ 600 टन कूड़े की छंटनी कर पा रहा है। इस साल 24 अप्रैल को एनजीटी टीम ने लोहियानगर में निरीक्षण किया था, जहां पर कूड़े का पहाड़ व भूगर्भ जल प्रदूषित होने पर निगम के अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई।
नगर निगम जिस तरीके से लोहियानगर में कूड़े की छंटनी का काम कर रहा है, उसके हिसाब से कूड़े का पहाड़ खत्म करने के लिए 16 साल लगेंगे। 2017 में 800 टन कूड़ा रोजाना एकत्र होता था। इस हिसाब से एक साल में दो लाख 92 हजार टन कूड़ा बनता है। 2011 से 2021 तक लोहियानगर में सिर्फ कूड़े का पहाड़ बनाया गया। आठ अगस्त 2021 के बाद से नगर निगम ने कूड़ा छंटनी शुरू की। अब भी रोज 1200 टन कूड़े में से सिर्फ 600 टन कूड़े की छंटनी हो रही है।