फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: Youth Congress Expands Digital Protest Over Madan Rathore's Pakistan Remark, Says Abhishek

जयपुर: इंदिरा गांधी के फैसले पर दर्द क्यों? मदन राठौड़ के बयान के खिलाफ यूथ कांग्रेस का डिजिटल कालिख अभियान

Wed, 28 Oct 2026 11:41 AM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Wed, 28 Oct 2026 11:41 AM IST
सार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के पाकिस्तान संबंधी बयान को लेकर युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी ने डिजिटल कालिख अभियान के जरिए युवाओं तक मुद्दा पहुंचाने की बात कही और राठौड़ पर तीखा हमला बोला। 

विज्ञापन
Jaipur: Youth Congress Expands Digital Protest Over Madan Rathore's Pakistan Remark, Says Abhishek
युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दावेदार अभिषेक चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के पाकिस्तान संबंधी बयान को लेकर चला विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस अब इस मुद्दे को केवल बयानबाजी तक सीमित रखने के बजाय डिजिटल अभियान के जरिए युवाओं के बीच ले जाने की तैयारी में है। राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दावेदार अभिषेक चौधरी ने मदन राठौड़ पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनके बयान के पीछे कहीं न कहीं यह पीड़ा दिखाई देती है कि इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े करके बांग्लादेश क्यों बना दिया।

विज्ञापन


चौधरी ने कहा कि मदन राठौड़ के बयानों को केवल एक सामान्य राजनीतिक बयान मानकर छोड़ना ठीक नहीं होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने पूरी दुनिया को आतंकवाद के अलावा कुछ नहीं दिया और ऐसे देश को लेकर किसी तरह की वकालत स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने भाजपा पर धर्म और भारत-पाकिस्तान के मुद्दे के नाम पर लोगों को गुमराह करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य राजस्थान और देश के लोगों को भाजपा के कथित दोहरे चरित्र के बारे में जागरूक करना है। इसी उद्देश्य से युवा कांग्रेस ने डिजिटल कालिख अभियान शुरू किया है। इसके तहत एक वेबसाइट तैयार की गई है, जहां लोग मदन राठौड़ के बयान के खिलाफ ऑनलाइन अपना विरोध दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन


अभिषेक चौधरी ने कहा कि यह जनरेशन-जेड के दौर का विरोध है। हर व्यक्ति सड़क पर उतरकर प्रदर्शन नहीं कर सकता लेकिन डिजिटल माध्यम से अपनी बात रख सकता है। उन्होंने दावा किया कि अभियान शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में लोग इससे जुड़ चुके हैं। आने वाले दिनों में अभियान के आंकड़े सार्वजनिक किए जाएंगे। चौधरी ने खासतौर पर कहा कि भाजपा, विद्यार्थी परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े वे युवा भी इस अभियान से जुड़ सकते हैं, जो मदन राठौड़ के बयान से सहमत नहीं हैं। उनका कहना था कि अभियान का मकसद केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं तक सीमित रहना नहीं, बल्कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को इस मुद्दे पर जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जयपुर: घोड़ासन गैंग ने जयपुर से चुराईं थी पांच करोड़ की घड़ियां, पुलिस ने नेपाल बॉर्डर तक किया पीछा कर पकड़ा


भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान पर भी चौधरी ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भाजपा को लोकतंत्र बचाने के नाम पर अभियान चलाने के लिए मजबूर कर दिया है। कांग्रेस नेता ने इसे राहुल गांधी और लोकतंत्र में आस्था रखने वाले लोगों की जीत बताया। मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए बयान पर चौधरी ने सफाई देते हुए कहा कि खड़गे का आशय उन लोगों से था जो लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उस बयान को केवल बयान नहीं बल्कि संदेश के तौर पर देखा जाना चाहिए।

कांग्रेस के प्रदर्शनों में भीड़ नहीं जुटने के सवाल पर चौधरी ने कहा कि कई मौकों पर पुलिस प्रशासन के साथ बातचीत और स्थानीय परिस्थितियों के कारण आंदोलन की रणनीति तय की जाती है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार सक्रिय हैं। चौधरी ने कहा कि डिजिटल कालिख अभियान को राजस्थान के घर-घर और देश के हर नौजवान तक पहुंचाना युवा कांग्रेस का लक्ष्य है। उन्होंने संकेत दिया कि मदन राठौड़ के बयान को लेकर कांग्रेस का डिजिटल विरोध आने वाले दिनों में और तेज होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed