फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Pickup falls into a gorge on the Manali-Kiratpur NH

मनाली-कीरतपुर एनएच पर सड़क हादसा: खाई में गिरी पिकअप, चार लोगों के फंसे होने की सूचना

Wed, 28 Oct 2026 11:48 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कीरतपुर साहिब
संवाद न्यूज एजेंसी, कीरतपुर साहिब Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 28 Oct 2026 11:48 AM IST
सार

गाड़ी में सवार लोग कुल्लू में एक कार्यक्रम में डीजे लगाने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान देहणीं मसेवाल के पास वाहन हादसे का शिकार हो गया और गहरी खाई में जा गिरा। 

विज्ञापन
Pickup falls into a gorge on the Manali-Kiratpur NH
खाई में गिरी पिकअप - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

मनाली से कीरतपुर साहिब आने वाले नेशनल हाईवे पर देहणीं मसेवाल के नजदीक एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया। यहां डीजे साउंड वाली गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के समय गाड़ी में सवार चार लोगों के फंसे होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार लोग कुल्लू में एक कार्यक्रम में डीजे लगाने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान देहणीं मसेवाल के पास वाहन हादसे का शिकार हो गया और गहरी खाई में जा गिरा। 

विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसे में किसी को चोट आई है या नहीं। दुर्घटना के कारणों और गाड़ी में सवार लोगों की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी का अभी पता नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed