फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदायूं डबल मर्डर केस में बड़ा अपडेट: आरोपी साजिद एनकाउंटर की होगी मजिस्ट्रियल जांच, डीएम ने दिया आदेश

Wed, 20 Mar 2024 05:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 20 Mar 2024 05:46 PM IST
खास बातें

बदायूं की बाबा कॉलोनी में दो बच्चों की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण है। पुलिस ने आरोपी के पिता और चाचा को हिरासत में लिया है। वहीं, आरोपी जावेद की तलाश में पुलिस जुटी है। यहां पढ़ें घटना से जुड़ा हर अपडेट

विज्ञापन
Budaun Double Murder and encounter all update in hindi news
सड़क पर लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:49 PM, 20-Mar-2024
बदायूं के डीएम मनोज कुमार ने आरोपी साजिद के एनकाउंटर की मजिस्ट्रेट जांच के लिए आदेश दिए हैं। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट से जांच कर 15 दिन में जांच आख्या मांगी हैं।
05:04 PM, 20-Mar-2024
साजिद की ससुराल बिनावर थाने के ददमई में है। उसकी पत्नी सना वहीं रह रही है। घटना के बारे में जब सना से पूछा गया, उसने जानकारी होने से भी इनकार किया। उसने और उसके मायके वालों ने कहा कि वह गर्भवती भी नहीं है। 
विज्ञापन
05:04 PM, 20-Mar-2024
आरोपी साजिद की पत्नी सना का बयान सामने आया है। उसका कहना है कि वह 15 दिन से मायके में रह रही है। उसे घटना की जानकारी तक नहीं थी। सना ने गर्भवती होने की बात से भी इनकार किया है। इससे डबल मर्डर में नया मोड़ आ गया है। 
03:38 PM, 20-Mar-2024
बच्चों के शवों को देख बेसुध हुईं मां और दादी - फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह दस बजे दोनों बच्चों का पोस्टमार्टम पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में कराया गया। दोनों बच्चों के शव घर पहुंचे तो चीत्कार मच गया। पुलिस के जवानों ने पिता समेत परिजनों को सांत्वना दी। दोपहर 12 बजे दोनों को दफन किया जा सका। बच्चों के दफन तक भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
03:37 PM, 20-Mar-2024
मुख्य हत्यारोपी साजिद के पोस्टमार्टम के दौरान पुलिस पीएससी मौजूद रही। उसके शव को पुलिस की सुरक्षा में ही गांव सखानू ले जाया गया। बताया जा रहा है कि सखानू के कब्रिस्तान में उसकी कब्र खोद दी गई है। वहीं उसके शव को दफन किया गया।
03:37 PM, 20-Mar-2024
मुठभेड़ में साजिद को लगी थीं तीन गोलियां
पुलिस मुठभेड़ में मारे गए साजिद के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को कराया गया। मुठभेड़ में साजिद को तीन गोलियां लगी थी। दो गोली उसके सीने में लगी हैं और एक गोली उसके पेट में साइड में लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:51 PM, 20-Mar-2024

सखानू में घर बंद, जावेद की तलाश में तीन टीमों का गठन

दो बच्चों की हत्या में नामजद सखानू निवासी जावेद की तलाश एसओजी के अलावा तीन पुलिस टीमें बनाईं गईं है। जावेद की तलाश में टीमें जुट गईं है। सखानू में आरोपियों के घर खाली पड़े हैं। परिजन भी भा गए।
01:25 PM, 20-Mar-2024
बुधवार सुबह 8:30 बजे दोनों बच्चों के शवों का पैनल में पोस्टमार्टम कराया गया। मोहल्ले में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटी है। पुलिस बल तैनात है। दोनों बच्चों के घर में मातम पसरा हुआ। कई थानों की पुलिस मौके पर तैनात है। 
 
01:14 PM, 20-Mar-2024

बदायूं डबल मर्डर केस में बड़ा अपडेट: आरोपी साजिद एनकाउंटर की होगी मजिस्ट्रियल जांच, डीएम ने दिया आदेश

बदायूं शहर की बाबा कॉलोनी में दो बच्चों की हत्या के बाद मंगललार को रात भर गुस्से की आग सुलगती रही। तनावपूर्ण माहौल है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस-पीएसी और अर्ध सैनिक बल तैनात हैं। पुलिस अधिकारी लगातार हालात की अपडेट ले रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के चाचा और पिता को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी है। उधर, बुधवार को सांसद संघमित्रा मौर्य पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। 

 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed