{"_id":"6ae7250d50d3ca2f3404eea3","slug":"youth-should-stay-away-from-drugs-and-social-evils-sdm-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-173890-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा नशे और कुरीतियों से दूर रहें : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा नशे और कुरीतियों से दूर रहें : एसडीएम
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धमवाड़ी में आयोजित एनएसएस शिविर में उपस्थित स्वयंसेवी। स्रोत:
धमवाड़ी में एनएसएस शिविर का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धमवाड़ी में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवियों को समाज सुधार और नशामुक्ति का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी धर्मेश रामोत्रा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उनके साथ नायब तहसीलदार सुरेंद्र दाऊटू भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
स्वयंसेवियों से एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने कहा कि नशा समाज की जड़ों को खोखला करने वाला अभिशाप है। युवा पीढ़ी को नशे जैसी बुराइयों और सामाजिक कुरीतियों से दूर रहकर समाज सुधार में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए युवाओं का जागरूक, जिम्मेदार और अनुशासित होना बेहद जरूरी है। उन्होंने स्वयंसेवियों से सामाजिक सरोकारों के प्रति संवेदनशील रहने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।