फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Board Result 2022 Live Updates: रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्र, यहां जानें कब जारी होगा यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम?

Wed, 15 Jun 2022 02:17 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 15 Jun 2022 02:17 PM IST
खास बातें

UP Board Result 2022 10th 12th Live: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट जून के तीसरे हफ्ते में जारी कर सकता है। वहीं, परिणाम का छात्रों को बेसब्री से इंतजार है। करीब 47 लाख से ज्यादा बच्चे अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। यहां जानिए रिजल्ट से जुड़ा हर अपडेट...

विज्ञापन
UP Board 10th 12th Result 2022 Live Updates UP Board result may come in the third week of June
UP Board Result 2022 - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

02:17 PM, 15-Jun-2022

ग्रीवांस सेल का गठन 

विद्यालयों में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट में परीक्षा देने वाले छात्रों की सूची तैयार कराई जा रही है। माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय में भी परिणाम के बाद मार्कशीट समेत परीक्षा परिणाम संबंधी अन्य कागजातों को तैयार करने के लिए औपचारिकताएं पूरी कराने की दिशा में कार्रवाई चल रही है।
05:35 PM, 14-Jun-2022

जल्द खत्म होने वाला है इंतजार

बता दें कि करीब 47 लाख छात्रों  ने इस साल दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था। परीक्षा के बाद से अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। 
विज्ञापन
05:35 PM, 14-Jun-2022

यहां मिलेंगी रिजल्ट संबंधी ताजा खबरें 

यूपी बोर्ड रिजल्ट संबंधी और अन्य लेटेस्ट खबरें पढ़ने के लिए वेबसाइट Amarujala.Com विजिट करें। 
04:03 PM, 14-Jun-2022

आउट ऑफ सिलेबस प्रश्नों के लिए मिलेंगे अंक

यूपीएमएसपी की ओर से छात्रों को जो भी प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस प्रश्नों के लिए बोनस अंक दिए जाएंगे।
 
03:23 PM, 14-Jun-2022

काशी से 93 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बोर्ड परीक्षा में इस बार 131 केंद्रों पर 93 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिसमें इंटरमीडिएट के 47,508 (छात्राएं-  23,714) और  हाईस्कूल के  46,489 (छात्राएं- 23,162) परीक्षार्थी शामिल हैं। 
 
01:40 PM, 14-Jun-2022

इस तरह करें परीक्षार्थी अपने तनाव को दूर

परीक्षा परिणाम की अधिक टेंशन हो तो सफल व्यक्तियों की जीवनी पढ़ें। जरूरी नहीं कि जो परीक्षा में टॉप करेगा या बंपर अंक लाएगा, वही आगे चलकर बेहतर बन पाएगा। हमारे आसपास कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने इस बात को साबित भी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:27 PM, 14-Jun-2022

अमर उजाला पर मिलेंगा परीक्षा परिणाम का हर अपडेट

छात्र किसी भी अपडेट के लिए हमारी आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें
12:22 PM, 14-Jun-2022

एक साथ ही जारी होंगे 10वीं और 12वीं के परिणाम 

जानकारी के अनुसार यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम एक साथ ही जारी किए जाएंगे।
11:14 AM, 14-Jun-2022

सफल होने के लिए छात्रों को चाहिए इतने अंक

 यूपी बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को 100 में से 33 अंक हासिल करने होंगे। अगर छात्र किसी एक विषय में फेल हो जाता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। 
11:13 AM, 14-Jun-2022

यूपीएमएसपी ने की बोनस अंक देने की घोषणा

यूपीएमएसपी ने घोषणा की थी कि वह उन विषयों में बोनस अंक देगा जहां बोर्ड के पेपर में पाठ्यक्रम से बाहर के प्रश्न पूछे गए थे।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed