{"_id":"6a967f6463365c9c8c07eb65","slug":"woman-reaches-ssp-office-after-consuming-poison-in-budaun-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: जहर खाकर एसएसपी कार्यालय पहुंची महिला, हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: जहर खाकर एसएसपी कार्यालय पहुंची महिला, हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Tue, 01 Sep 2026 01:01 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:01 PM IST
सार
बदायूं के एसएसपी कार्यालय परिसर में सोमवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक महिला जहर खाकर यहां पहुंची। उसकी हालत बिगड़ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मीरा सराय कॉलोनी में लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद सोमवार को महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद वह शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची, जहां उनकी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने तत्काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार महिला की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
मीरा सराय निवासी नीता उर्फ विनीता के बेटे अरुण सक्सेना का कांशीराम कॉलोनी निवासी विपिन शर्मा से कार की खरीद को लेकर विवाद हुआ था। इसको लेकर दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए गए। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों का शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरोधात्मक कार्रवाई की। इसके बाद महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद वह शिकायत करने पुलिस कार्यालय पहुंच गई। जहां उसकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि पुलिस कार्यालय की सीसी फुटेज की जांच कराई गई। पुलिस कार्यालय में महिला नशीला पदार्थ खाकर आई थी। वादी की तहरीर के आधार पर आरोपी महिला और उसके बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन