Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 1 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6a9638c5a02199e2470bcb54","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-09-01","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 1 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
12:39 PM, 01-Sep-2026
बिहार: सहकारी समितियों को मिलेगा ज्यादा अधिकार, पैक्स को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर; सहकारिता मंत्री ने क्या कहा?
Bihar Cooperative Policy 2026: बिहार राज्य सहकारी नीति 2026 को प्रभावी बनाने के लिए सहकारिता अधिनियम और नियमावली में जरूरी संशोधन पर मंथन शुरू हो गया है। सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव पैक्स को सिर्फ पारंपरिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रखने और उन्हें नए व्यवसायों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की बात कही। और पढ़ें12:25 PM, 01-Sep-2026
बिहार: मुंगेर में गंगा का जलस्तर घटा, लेकिन दियारा में संकट बरकरार, कुतलुपुर में कटाव से बढ़ी चिंता
मुंगेर के दियारा इलाकों में गंगा का जलस्तर घटने के बावजूद बाढ़ और कटाव से राहत नहीं मिली है। कुतलुपुर पंचायत में लगातार कटाव और घरों में पानी घुसने से ग्रामीण परेशान हैं, जबकि टीकारामपुर में बाढ़ का पानी आंगनबाड़ी केंद्र तक पहुंच गया है। और पढ़ें
विज्ञापन
12:20 PM, 01-Sep-2026
बिहार का मौसम: पटना, भागलपुर समेत कई जिलों बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जानिए कहां-कितनी बारिश हुई?
Bihar Weather News: बिहार के कई जिलों में आज भी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। पटना में सुबह से ही धूप और छांव का खेल जारी है। राजधानी में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में तो बारिश भी रही है। आइये जानते हैं मौसम का हाल... और पढ़ें11:07 AM, 01-Sep-2026
बिहार : शराब जहरीली थी या जहर देकर चार की जान ली गई? पटना में चार युवकों की मौत पर आंखें खोलने वाला सच पढ़ें
Bihar Police : पटना में एक साथ चार युवकों की मौत की जांच पुलिस के लिए एक तरफ कुआं और दूसरी तरफ खाई वाली स्थिति में है। शराब जहरीली थी तो आई कहां से? अगर, नहीं तो जहर देकर चार को किसने मारा? जांच के सारे पहलुओं को छू रही रिपोर्ट पढ़ें। और पढ़ें09:14 AM, 01-Sep-2026
बिहार : अब मुख्यमंत्री के आने का इंतजार, शिलान्यास की तैयारी शुरू; मुजफ्फरपुर में हवाई अड्डा कहां बनेगा?
मुजफ्फरपुर के पताही हवाई अड्डे के शिलान्यास को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम कुमार गौरव, एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र, एसडीएम, एसडीपीओ सरैया और डीजीसीए के अधिकारियों ने पताही एयरपोर्ट के रनवे और परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। और पढ़ें09:08 AM, 01-Sep-2026
बिहार : एसपी का आदेश सुनकर उतार दिए गहने, कुछ समय बाद पता चली सच्चाई तो खिसक गई जमीन
मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक कारोबारी से करीब 20 ग्राम सोने की चेन और 10 ग्राम की अंगूठी उतरवा ली। आरोपियों ने ‘एसपी साहब के आदेश’ का हवाला देकर आभूषण सुरक्षित रखने की बात कही और उन्हें कागज में लपेटकर बाइक की डिक्की में रखने का झांसा दिया। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:52 AM, 01-Sep-2026
बिहार : 482 महिला सिपाही बनेंगी कमांडो! AK-47 समेत ऑटोमेटिक हथियार चलाने की लेंगी खास ट्रेनिंग
बिहार पुलिस की 482 महिला सिपाहियों के लिए बाढ़-मोकामाघाट स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में बेसिक और कमांडो प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। सीआरपीएफ के बिहार सेक्टर के आईजी राजकुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। और पढ़ें08:08 AM, 01-Sep-2026
दलितों के नेता कोटे पर क्यों भिड़े?: आरक्षण पर सत्ताधारी गठबंधन एनडीए के अंदर रार, तेजस्वी यादव क्या कर रहे?
Reservation : आरक्षण पर चल रही अखिल भारतीय बहस बिहार में दूसरे ढर्रे पर है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में ही रार मची है। दलित नेताओं के बीच ही तकरार है। रार-तकरार की वजह वरिष्ठ पत्रकारों ने क्या बताई? फायदे-नुकसान भी बताए। और पढ़ें07:38 AM, 01-Sep-2026
बिहार: बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, दो लाख रुपये लूटने का आरोप; दोनों पैरों में लगी गोली
वैशाली के बलिगांव थाना क्षेत्र के विजयपुरा गांव में बाइक सवार चार बदमाशों ने सकरा बाजार से घर लौट रहे एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल धनराज कुमार के अनुसार, लघुशंका के लिए रुकते ही दो बाइक पर सवार बदमाशों ने उस पर फायरिंग की और दो लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। और पढ़ें07:34 AM, 01-Sep-2026