फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two girls drowned in Karnavati River in Prayagraj PAC flood relief team in search

नदी में डूबीं पांच लड़कियां: प्रयागराज में एक को बचाने के चक्कर में चार ने लगाई दांव पर जान, तीन बचीं; दो बहीं

Mon, 31 Aug 2026 07:21 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मांडा (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, मांडा (प्रयागराज) Published by: विकास कुमार Updated Mon, 31 Aug 2026 07:21 PM IST
सार

नदी में जरई डुबाने के दौरान अचानक प्राप्ति तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगी। उसे बचाने के लिए शुभी, अंकिता, गुल्लू और राबी आगे बढ़ीं तो वे भी नदी की तेज धारा में फंस गईं। किशोरियों की चीख-पुकार सुनकर नदी के ऊपर बने पुल पर खड़े लोगों ने नदी में छलांग लगा दी। लोगों ने प्राप्ति, गुल्लू व राबी को नदी से बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन
Two girls drowned in Karnavati River in Prayagraj PAC flood relief team in search
प्रयागराज में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के प्रयागराज स्थित मांडा में कजरी पर्व पर जौ की जरई डुबाने कर्णावती नदी पहुंचीं पांच किशोरियों के साथ सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। नदी में एक किशोरी के डूबने पर उसे बचाने के प्रयास में चार अन्य भी तेज बहाव की चपेट में आ गईं। ग्रामीणों ने तीन किशोरियों को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दो किशोरियां नदी की तेज लहरों में समा गईं। देर शाम तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल सका था। पीएसी की बाढ़ राहत टीम नाव के जरिए उनकी तलाश में जुटी थी।

विज्ञापन

जौ की जरई डुबाने गई थीं पांचों
घटना मांडा क्षेत्र के सुरवां दलापुर गांव से करीब छह सौ मीटर दूर रामपुर सीरिया गांव के पास कर्णावती नदी में सोमवार सुबह करीब 11 बजे हुई। सुरवां दलापुर निवासी शैलेन्द्र मिश्र की पुत्री शुभी मिश्रा (14), राजेश तिवारी उर्फ बबोले की पुत्रियां अर्पिता उर्फ अंकिता तिवारी (14) और अर्चिता उर्फ गुल्लू (12), श्यामशंकर मिश्र की पुत्री प्राप्ति मिश्रा (11) तथा रविंद्र की पुत्री राबी (13) कजरी पर्व को लेकर घर में बोई गई जौ की जरई नदी में डुबाने पहुंची थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राप्ति को डूबता देख चारों ने नदी में बढ़ाया कदम
बताया गया कि नदी में जरई डुबाने के दौरान अचानक प्राप्ति तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगी। उसे बचाने के लिए शुभी, अंकिता, गुल्लू और राबी आगे बढ़ीं तो वे भी नदी की तेज धारा में फंस गईं। किशोरियों की चीख-पुकार सुनकर नदी के ऊपर बने पुल पर खड़े हरिओम, आशुतोष और सूचित तिवारी ने तत्काल नदी में छलांग लगा दी। युवकों ने जान जोखिम में डालकर प्रयास किया और प्राप्ति, गुल्लू व राबी को नदी से बाहर निकाल लिया। वहीं शुभी और अंकिता तेज लहरों में बह गईं।

विज्ञापन

अधिकारियों के पहुंचने के बाद शुरू हुई तलाश
हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा, तहसीलदार मेजा पवन सिंह और नायब तहसीलदार चंदन पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। दोपहर करीब 2:30 बजे डेंगुरपुर गांव से गोताखोर मुनीम निषाद, नकुल निषाद और विक्की को बुलाया गया। गोताखोरों ने दोनों किशोरियों की तलाश की, लेकिन नदी के तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिल सकी।

शाम पांच बजे पहुंची पीएसी की बाढ़ राहत टीम
शाम करीब पांच बजे पीएसी की बाढ़ राहत टीम मौके पर पहुंची। टीम ने नाव तैयार कर नदी में दोनों किशोरियों की तलाश शुरू कर दी। अंधेरा होने तक भी दोनों का कोई पता नहीं चल सका था। नदी में तेज बहाव के कारण तलाश अभियान में कठिनाई आ रही थी।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
दो किशोरियों के नदी में डूबने की खबर मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया। परिजन नदी किनारे पहुंचकर दोनों की सलामती की आस लगाए रहे। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। गांव में भी घटना के बाद मातम जैसा माहौल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed