फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahakumbh Live: सनातन धर्म का विराट दर्शन, 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में लगाई पवित्र डुबकी

Fri, 14 Feb 2025 05:49 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 14 Feb 2025 05:49 PM IST
खास बातें

Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: लोग तड़के से ही स्नान कर रहे हैं और जैसे जैसे दिन निकल रहा है संगम की ओर श्रद्धालुओं की संख्या अधिक हो रही है। अब तक 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में पवित्र डुबकी लगा चुके हैं।

विज्ञापन
Mahakumbh Prayagraj 2025 Live Updates Devotees Sangam Ghats Snan Maha Kumbh Mela Photos Videos News in Hindi
महाकुंभ 2025 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:16 PM, 14-Feb-2025
50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में लगाई पवित्र डुबकी
तीर्थराज प्रयागराज की धरती पर बीते 13 जनवरी से आयोजित हो रहा दिव्य-भव्य धार्मिक, सांस्कृतिक समागम 'महाकुंभ 2025' अब इतिहास रच चुका है। यहां अब तक पचास करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में सनातन आस्था की पावन डुबकी लगाकर धार्मिक और सांस्कृतिक एकता की अद्वितीय मिसाल कायम की है। 

50 करोड़ से अधिक की यह संख्या किसी भी धार्मिक, सांस्कृतिक या सामाजिक आयोजन में मानव इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी सहभागिता बन चुकी है। इस विराट समागम का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुनिया में केवल भारत और चीन की जनसंख्या ही यहां आने वाले लोगों की संख्या से अधिक है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के सुव्यवस्थित प्रयासों से भारत की इस प्राचीन परंपरा ने अपनी दिव्यता और भव्यता से पूरी दुनिया को मुग्ध कर दिया है।
05:49 PM, 14-Feb-2025
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ संगम में लगाई पवित्र डुबकी
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने अपनी पत्नी अमृता और बेटी दिविजा के साथ प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई।
 
विज्ञापन
05:14 PM, 14-Feb-2025

राहुल गांधी लगाएंगे पवित्र डुबकी

राहुल गांधी संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे। उनके साथ में प्रियंका गांधी भी पुण्य स्नान करेंगी।
05:09 PM, 14-Feb-2025
शनिवार और रविवार के लिए विशेष तैनाती
महाकुंभ के डीआईजी वैभव कृष्ण ने कहा, "आज दोपहर एक बजे तक महाकुंभ में करीब 55 लाख लोगों ने स्नान किया है। आज भी यहां काफी भीड़ है। पूरे कुंभ मेला क्षेत्र में अभी तक ट्रैफिक जाम की कोई शिकायत नहीं है। शनिवार और रविवार के लिए हमने विशेष तैनाती की है। शनिवार और रविवार के लिए सुबह से शाम तक वाहन निषिद्ध क्षेत्र रहेगा। आकस्मिक सेवाओं की गाड़ियों को ही आने की अनुमति दी जाएगी।"
 
04:46 PM, 14-Feb-2025

'हम सभी के लिए ये बहुत बड़ा पर्व'

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "हम सभी के लिए ये बहुत बड़ा पर्व है। 144 साल बाद जो योग आ रहा है, उस प्रकार का ये महाकुंभ है। हर व्यक्ति हो लगता है वे यहां आकर स्नान करे। मैं उसी मंशा से आया हूं। जिस प्रकार से योगी सरकार ने महाकुंभ का आयोजन किया है वो दुनिया में लोग याद रखेंगे।"
 
04:07 PM, 14-Feb-2025

49 करोड़ 87 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी

14 फरवरी दोपहर दो बजे तक 73.19 लाख से अधिक लोगों ने संगम में डुबकी लगाई है। इसमें दो लाख से अधिक कल्पवासी शामिल हैं। वहीं, अब तक अगर देखा जाए तो कुल 49 करोड़ 87 लाख से अधिक श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:16 PM, 14-Feb-2025
'स्ट्रीट स्वीपिंग में एक विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे'
ओएसडी कुंभ आकांक्षा राणा ने कहा, 'यहां गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जा रहा है, जहां 300 सफाई कर्मचारी द्वारा विभिन्न स्थानों पर नदी की सफाई की जा रही है। हम अपनी नदियों और जल निकायों की स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए एक संदेश देना चाहते हैं। कल हम स्ट्रीट स्वीपिंग में एक विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे, जहां 15000 सफाई कर्मचारी एक साथ सड़कों की सफाई करेंगे।'
 
02:57 PM, 14-Feb-2025
तीन दिन राहत के बाद फिर शहर जाम की चपेट में
तीन दिन राहत के बाद शुक्रवार को शहर फिर जाम की चपेट में आ गया। शहर के बालसन, एएन झा मार्ग सहित नया यमुना ब्रिज से लेकर सेंट्रल जेल नैनी तक लंबा जाम लगा हुआ है। दोपहर 12 बजे मिर्जापुर रोड पर पांच किलोमीटर लंबा जाम रहा। वाहन रेंगते नजर आए। डेढ़ किलोमीटर लंबा नया यमुना ब्रिज पार करने में दो घंटे से अधिक समय लग जा रहा है। 
02:03 PM, 14-Feb-2025
पहले ही दुनिया का सबसे बड़ा समागम बन महाकुंभ बना चुका रिकॉर्ड
विश्व की अमूर्त धरोहर महाकुंभ में अभी तक 49.50 करोड़ से अधिक लोग स्नान कर चुके हैं। यह दुनिया का सबसे बड़ा समागम पहले ही बन चुका है।
01:51 PM, 14-Feb-2025
आज बनेगा महा रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं की संख्या पहुंच जाएगी 50 करोड़ के पार
शुक्रवार को महाकुंभ में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर सकती है। एक दिन में दोपहर 12 बजे तक एक 53.95 लाख लोग त्रिवेणी में स्नान कर चुके हैं। इनमें दो लाख कल्पवासी हैं और 51.95 लाख श्रद्धालु। 13 फरवरी तक 49 करोड़ से अधिक लोग स्नान कर चुके हैं। अगर आज की भी संख्या जोड़ दें तो यह आंकड़ा 49.50 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर गया है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed