{"_id":"6af99fd73d7be1f432059160","slug":"the-highway-has-turned-into-a-series-of-potholes-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-122181-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: गड्ढों में तब्दील हो गया हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: गड्ढों में तब्दील हो गया हाईवे
Sun, 15 Nov 2026 05:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sun, 15 Nov 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
मरम्मत के कुछ ही दिनों बाद फिर उभर रहे गहरे गड्ढे
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में गड्ढा मुक्त सड़क अभियान के दावों के बीच जिला मुख्यालय के मुख्य बाजार में डाट पुलिया के समीप नेशनल हाईवे गड्ढों में तब्दील हो गया है जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। विभाग की ओर से बार-बार मरम्मत के बावजूद कुछ ही दिनों में सड़क की स्थिति फिर बिगड़ जाती है जिससे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और भ्रष्टाचार पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
इस खस्ताहाल स्थिति पर नाराजगी जताते हुए कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र बिष्ट और नेता लक्ष्मण सिंह रावत ने आरोप लगाया कि गड्ढा मुक्त अभियान के नाम पर सिर्फ औपचारिकता पूरी हो रही है और घटिया सामग्री के इस्तेमाल के कारण सड़कें टिक नहीं पा रही हैं। उन्होंने कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी पर भी निशाना साधा। कहा कि वह खुद इन्हीं रास्तों से गुजरते हैं लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहीं कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि जनपद में सड़कों की लंबाई अधिक होने के कारण सभी मार्गों का ट्रीटमेंट करने में समय लग रहा है। जल्द सभी सड़कों को दुरुस्त कर दिया जाएगा।