Mahakumbh Live: सनातन धर्म का विराट दर्शन, 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में लगाई पवित्र डुबकी
Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: लोग तड़के से ही स्नान कर रहे हैं और जैसे जैसे दिन निकल रहा है संगम की ओर श्रद्धालुओं की संख्या अधिक हो रही है। अब तक 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में पवित्र डुबकी लगा चुके हैं।
लाइव अपडेट
तीर्थराज प्रयागराज की धरती पर बीते 13 जनवरी से आयोजित हो रहा दिव्य-भव्य धार्मिक, सांस्कृतिक समागम 'महाकुंभ 2025' अब इतिहास रच चुका है। यहां अब तक पचास करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में सनातन आस्था की पावन डुबकी लगाकर धार्मिक और सांस्कृतिक एकता की अद्वितीय मिसाल कायम की है।
50 करोड़ से अधिक की यह संख्या किसी भी धार्मिक, सांस्कृतिक या सामाजिक आयोजन में मानव इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी सहभागिता बन चुकी है। इस विराट समागम का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुनिया में केवल भारत और चीन की जनसंख्या ही यहां आने वाले लोगों की संख्या से अधिक है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के सुव्यवस्थित प्रयासों से भारत की इस प्राचीन परंपरा ने अपनी दिव्यता और भव्यता से पूरी दुनिया को मुग्ध कर दिया है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने अपनी पत्नी अमृता और बेटी दिविजा के साथ प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई।
#WATCH | UP | Maharashtra CM Devendra Fadnavis along with his wife Amruta and daughter Divija takes a holy dip at Triveni Sangam during Mahakumbh in Prayagraj pic.twitter.com/EC91VcxGPp
— ANI (@ANI) February 14, 2025
राहुल गांधी लगाएंगे पवित्र डुबकी
महाकुंभ के डीआईजी वैभव कृष्ण ने कहा, "आज दोपहर एक बजे तक महाकुंभ में करीब 55 लाख लोगों ने स्नान किया है। आज भी यहां काफी भीड़ है। पूरे कुंभ मेला क्षेत्र में अभी तक ट्रैफिक जाम की कोई शिकायत नहीं है। शनिवार और रविवार के लिए हमने विशेष तैनाती की है। शनिवार और रविवार के लिए सुबह से शाम तक वाहन निषिद्ध क्षेत्र रहेगा। आकस्मिक सेवाओं की गाड़ियों को ही आने की अनुमति दी जाएगी।"
#WATCH प्रयागराज: महाकुंभ के DIG वैभव कृष्ण ने कहा, "आज दोपहर 1 बजे तक महाकुंभ में करीब 55 लाख लोगों ने स्नान किया है। आज भी यहां काफी भीड़ है... पूरे कुंभ मेला क्षेत्र में अभी तक ट्रेफिक जाम की कोई शिकायत नहीं है... शनिवार और रविवार के लिए हमने विशेष तैनाती की है... शनिवार और… pic.twitter.com/vsJOPOruBW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 14, 2025
'हम सभी के लिए ये बहुत बड़ा पर्व'
#WATCH प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "हम सभी के लिए ये बहुत बड़ा पर्व है। 144 साल बाद जो योग आ रहा है उस प्रकार का ये महाकुंभ है। हर व्यक्ति हो लगता है वे यहां आकर स्नान करे। मैं उसी मंशा से आया हूं। जिस प्रकार से योगी सरकार ने महाकुंभ… pic.twitter.com/hygCl7RabN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 14, 2025
49 करोड़ 87 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी
ओएसडी कुंभ आकांक्षा राणा ने कहा, 'यहां गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जा रहा है, जहां 300 सफाई कर्मचारी द्वारा विभिन्न स्थानों पर नदी की सफाई की जा रही है। हम अपनी नदियों और जल निकायों की स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए एक संदेश देना चाहते हैं। कल हम स्ट्रीट स्वीपिंग में एक विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे, जहां 15000 सफाई कर्मचारी एक साथ सड़कों की सफाई करेंगे।'
#WATCH प्रयागराज: OSD कुंभ आकांक्षा राणा ने कहा, "यहां गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जा रहा है, जहां 300 सफाई कर्मचारी
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 14, 2025
द्वारा विभिन्न स्थानों पर नदी की सफाई की जा रही है। हम अपनी नदियों और जल निकायों की स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए एक संदेश देना चाहते हैं...कल हम स्ट्रीट स्वीपिंग… https://t.co/3MyJsTlOxy pic.twitter.com/bJnE2klFey
तीन दिन राहत के बाद शुक्रवार को शहर फिर जाम की चपेट में आ गया। शहर के बालसन, एएन झा मार्ग सहित नया यमुना ब्रिज से लेकर सेंट्रल जेल नैनी तक लंबा जाम लगा हुआ है। दोपहर 12 बजे मिर्जापुर रोड पर पांच किलोमीटर लंबा जाम रहा। वाहन रेंगते नजर आए। डेढ़ किलोमीटर लंबा नया यमुना ब्रिज पार करने में दो घंटे से अधिक समय लग जा रहा है।
विश्व की अमूर्त धरोहर महाकुंभ में अभी तक 49.50 करोड़ से अधिक लोग स्नान कर चुके हैं। यह दुनिया का सबसे बड़ा समागम पहले ही बन चुका है।
शुक्रवार को महाकुंभ में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर सकती है। एक दिन में दोपहर 12 बजे तक एक 53.95 लाख लोग त्रिवेणी में स्नान कर चुके हैं। इनमें दो लाख कल्पवासी हैं और 51.95 लाख श्रद्धालु। 13 फरवरी तक 49 करोड़ से अधिक लोग स्नान कर चुके हैं। अगर आज की भी संख्या जोड़ दें तो यह आंकड़ा 49.50 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर गया है।