Mahakumbh Live: 4 बजे तक 69.20 लाख से अधिक लोग पहुंचे महाकुंभ, अब तक 48.29 करोड़ से ज्यादा कर चुके स्नान
Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के विधायकों और मंत्रियों के साथ त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। महाकुंभ मेले के दौरान गुरुवार दोपहर 12 बजे तक 48.29 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई है।
लाइव अपडेट
महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरी पर हमला
महाकुंभ में आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, 'यह हम सभी के लिए एक अलौकिक क्षण है। मैं अपने दिल की गहराइयों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद करता हूं। इस प्रयागराज से सिंधिया परिवार का एक ऐतिहासिक संबंध भी रहा है। मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मोक्ष प्राप्ति का एक महत्वपूर्ण क्षण हमें संगम में स्नान करके प्राप्त हुआ है। भगवान का आशीर्वाद हम सभी पर हमेशा रहे यही मेरी आशा है।'
#WATCH प्रयागराज: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने महाकुंभ 2025 पर कहा, "... यह हम सभी के लिए एक अलौकिक क्षण है। मैं अपने दिल की गहराइयों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद करता हूं... इस प्रयागराज से सिंधिया परिवार का एक ऐतिहासिक संबंध भी रहा है... मैं खुद को… https://t.co/qt4fwVFA56 pic.twitter.com/CJZN6cOs58
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 13, 2025
महाकुंभ आए अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने कहा, 'आज यहां आकर बहुत खुश हूं। अभी मैं पूरे परिवार के साथ डुबकी लगाउंगा... ये मेरे और मेरे परिवार का सौभाग्य है कि ऐसे अवसर पर हमें डुबकी लगाने का मौका मिल रहा है।'
#WATCH प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने कहा, "... आज में प्रयागराज आया हूं, बहुत खुश हूं। अभी मैं पूरे परिवार के साथ डुबकी लगाउंगा... ये मेरे और मेरे परिवार का सौभाग्य है कि ऐसे अवसर पर हमें डुबकी लगाने का मौका मिल रहा है... " pic.twitter.com/TKH6KQyt67
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 13, 2025
गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने संगम घाट पर पवित्र स्नान किया और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल भी मौजूद रहे।
#MahaKumbh2025 | Prayagraj, UP: Gujarat Home Minister Harsh Sanghvi took a holy dip and offered prayers at Sangam Ghat.
— ANI (@ANI) February 13, 2025
Actor Vicky Kaushal was also present with him
(Pic Source: Harsh Sanghvi office) pic.twitter.com/heXnKCa0HN
महाकुंभ में गुरुवार की शाम 4 बजे तक एक दिन में 69.20 लाख से अधिक लोगों ने स्नान किया। इनमें 5 लाख कल्पवासी और 64.20 लाख श्रद्धालु शामिल रहे। 12 फरवरी तक रिकॉर्ड किए गए आंकड़े के अनुसार, अब तक 48.29 करोड़ से अधिक लोग स्नान कर चुके हैं।
प्रयागराज के पवित्र संगम में स्थित परमार्थ निकेतन शिविर में प्रसिद्ध अभिनेता विवेक ओबेरॉय का सपरिवार आगमन हुआ। पूरे ओबेरॉय परिवार का परमार्थ निकेतन में वेदमंत्रों, पुष्प वर्षा व शंखध्वनि से अभिनन्दन किया गया।
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने प्रयागराज महाकुंभ में स्नान किया। इस दौरान उन्होंने पर कहा कि "बहुत अच्छा लग रहा है। बहुत समय से इंतजार कर रहे थे कि हमें यहां कब आने का मौका मिलेगा। वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी महाकुंभ पहुंचे हैं।
महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर-18 में टेंट में आग लगने की घटना सामने आई है। आग पर काबू पा लिया गया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
#WATCH प्रयागराज: महाकुंभ मेला क्षेत्र सेक्टर-18 में टेंट में आग लगने की घटना सामने आई है। आग पर काबू पा लिया गया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 13, 2025
(सोर्स: अग्निशमन विभाग) pic.twitter.com/I36UFw6TVu
'हम सौभाग्यशाली हैं कि महाकुंभ प्रयागराज की धरती पर होता है'
महाकुंभ पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने फिरोजाबाद में कहा, "हम सौभाग्यशाली हैं कि महाकुंभ प्रयागराज की धरती पर होता है... ये हमारा सौभाग्य है कि हमें दुनिया भर से आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत करने का अवसर मिला...संगम का अपना महत्व है... दुनिया भर में भगवान राम के नक्शे कदम पर चलने वाले बहुत से लोग हैं..."अभिनेता विवेक ओबेरॉय परिवार के साथ प्रयागराज पहुंचे
अभिनेता विवेक ओबेरॉय उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में परिवार के साथ पहुंचे। अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने कहा कि हम यहां ईश्वर का धन्यवाद करने के लिए आए हैं। भारत सरकार और खासकर उत्तर प्रदेश सरकार, उनके प्रशासन और यहां मौजूद हर अधिकारी को हम धन्यवाद देना चाहते हैं कि उन्होंने इतनी अच्छी तैयारियां कीं... बहुत गर्व महसूस होता है कि आज हमारे देश में दुनिया का सबसे बड़ा पर्व इतने सुंदर तरीके से मनाया जा रहा है।"#WATCH | Prayagraj, Uttar Pradesh | Actor Vivek Oberoi says, "...We have come here to thank god...We want to thank the government of India, especially the government of Uttar Pradesh, their administration, and every officer present here for making such good preparations. It feels… https://t.co/dAMLrsLfrk pic.twitter.com/jCemRm6fG2
— ANI (@ANI) February 13, 2025
