Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahakumbh Live: 4 बजे तक 69.20 लाख से अधिक लोग पहुंचे महाकुंभ, अब तक 48.29 करोड़ से ज्यादा कर चुके स्नान

Thu, 13 Feb 2025 11:58 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 13 Feb 2025 11:58 PM IST
खास बातें

Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के विधायकों और मंत्रियों के साथ त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। महाकुंभ मेले के दौरान गुरुवार दोपहर 12 बजे तक 48.29 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई है।
 

विज्ञापन
Mahakumbh Prayagraj 2025 Live Updates Devotees Sangam Ghats Snan Maha Kumbh Mela Photos Videos News in Hindi
महाकुंभ में स्नान के लिए उमड़ा जनसैलाब - फोटो : X @PIB_India

लाइव अपडेट

11:58 PM, 13-Feb-2025

महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरी पर हमला

हादसे के बाद.. - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर 16 में किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरी पर हमला हुआ है। हमला किसने किया, क्या मामला है इस नाते जानकारी जुटाई जा रही है। 
06:35 PM, 13-Feb-2025
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने स्नान के बाद कही ये बात
महाकुंभ में आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, 'यह हम सभी के लिए एक अलौकिक क्षण है। मैं अपने दिल की गहराइयों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद करता हूं। इस प्रयागराज से सिंधिया परिवार का एक ऐतिहासिक संबंध भी रहा है। मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मोक्ष प्राप्ति का एक महत्वपूर्ण क्षण हमें संगम में स्नान करके प्राप्त हुआ है। भगवान का आशीर्वाद हम सभी पर हमेशा रहे यही मेरी आशा है।'
 
विज्ञापन
06:14 PM, 13-Feb-2025
अभिनेता विवेक ओबेरॉय बोले- मेरा सौभाग्य है कि यहां आने का मौका मिला
महाकुंभ आए अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने कहा, 'आज यहां आकर बहुत खुश हूं। अभी मैं पूरे परिवार के साथ डुबकी लगाउंगा... ये मेरे और मेरे परिवार का सौभाग्य है कि ऐसे अवसर पर हमें डुबकी लगाने का मौका मिल रहा है।'
 
05:42 PM, 13-Feb-2025
गुजरात के गृह मंत्री ने संगम में किया स्नान
गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने संगम घाट पर पवित्र स्नान किया और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल भी मौजूद रहे।
 
05:33 PM, 13-Feb-2025
महाकुंभ में शाम चार बजे तक 69.20 लाख से अधिक लोगों ने स्नान किया
महाकुंभ में गुरुवार की शाम 4 बजे तक एक दिन में 69.20 लाख से अधिक लोगों ने स्नान किया। इनमें 5 लाख कल्पवासी और 64.20 लाख श्रद्धालु शामिल रहे। 12 फरवरी तक रिकॉर्ड किए गए आंकड़े के अनुसार, अब तक 48.29 करोड़ से अधिक लोग स्नान कर चुके हैं। 
04:54 PM, 13-Feb-2025
परमार्थ निकेतन शिविर में पहुंचे विवेक ओबेरॉय - फोटो : अमर उजाला
परमार्थ निकेतन शिविर में पहुंचे अभिनेता विवेक ओबेरॉय
प्रयागराज के पवित्र संगम में स्थित परमार्थ निकेतन शिविर में प्रसिद्ध अभिनेता विवेक ओबेरॉय का सपरिवार आगमन हुआ। पूरे ओबेरॉय परिवार का परमार्थ निकेतन में वेदमंत्रों, पुष्प वर्षा व शंखध्वनि से अभिनन्दन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:01 PM, 13-Feb-2025
विक्की कौशल ने त्रिवेणी में लगाई डुबकी, मंत्री सिंधिया भी महाकुंभ पहुंचे
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने प्रयागराज महाकुंभ में स्नान किया। इस दौरान उन्होंने पर कहा कि "बहुत अच्छा लग रहा है। बहुत समय से इंतजार कर रहे थे कि हमें यहां कब आने का मौका मिलेगा। वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी महाकुंभ पहुंचे हैं।
03:50 PM, 13-Feb-2025
मेला क्षेत्र के सेक्टर-18 में टेंट में लगी आग
महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर-18 में टेंट में आग लगने की घटना सामने आई है। आग पर काबू पा लिया गया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
 
03:18 PM, 13-Feb-2025

'हम सौभाग्यशाली हैं कि महाकुंभ प्रयागराज की धरती पर होता है'

महाकुंभ पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने फिरोजाबाद में कहा, "हम सौभाग्यशाली हैं कि महाकुंभ प्रयागराज की धरती पर होता है... ये हमारा सौभाग्य है कि हमें दुनिया भर से आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत करने का अवसर मिला...संगम का अपना महत्व है... दुनिया भर में भगवान राम के नक्शे कदम पर चलने वाले बहुत से लोग हैं..."
02:58 PM, 13-Feb-2025

अभिनेता विवेक ओबेरॉय परिवार के साथ प्रयागराज पहुंचे

अभिनेता विवेक ओबेरॉय उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में परिवार के साथ पहुंचे। अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने कहा कि हम यहां ईश्वर का धन्यवाद करने के लिए आए हैं। भारत सरकार और खासकर उत्तर प्रदेश सरकार, उनके प्रशासन और यहां मौजूद हर अधिकारी को हम धन्यवाद देना चाहते हैं कि उन्होंने इतनी अच्छी तैयारियां कीं... बहुत गर्व महसूस होता है कि आज हमारे देश में दुनिया का सबसे बड़ा पर्व इतने सुंदर तरीके से मनाया जा रहा है।"
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed