Mahakumbh Live: भ्रामक वीडियो पोस्ट करने वालों के खिलाफ हो रही कार्रवाई, भीड़ प्रबंधन को लेकर बढ़ी सतर्कता
वसंत पंचमी के अवसर पर तीसरे अमृत स्नान के लिए तीर्थनगरी प्रयागराज में भक्तों की संख्या बढ़ने लगी है। सरकार और मेला तंत्र सक्रिय है।
लाइव अपडेट
स्वामी अवधेशानंद ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है, 'राजनैतिक विद्वेष रखकर भारतीय संस्कृति के उच्चतम आध्यात्मिक प्रतिमानों की जीवन्त अभिव्यक्ति कुंभ के आध्यात्मिक वैशिष्ट्य को अनुभूत नहीं किया जा सकता। राजनैतिक लाभ के लिए कुछ लोग महाकुंभ 2025 प्रयागराज में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं की निन्दा कर रहे हैं, जो सर्वथा राजनैतिक स्वार्थ से प्रेरित है। "मौनी अमावस्या" पर प्रयागराज में एकत्रित भारी भीड़ के कारण अखाड़ा परिषद और सभी प्रमुख संतों ने सांकेतिक स्नान का निर्णय लिया था, किन्तु उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक जीवन मूल्यों के प्रति निष्ठा और प्रशासन के श्रेष्ठ प्रबन्धन के कारण सभी अखाड़े और पूज्य सन्त अमृत-स्नान कर सके। भारतीय संस्कृति, संस्कार और उसके उच्चतम आध्यात्मिक प्रतिमानों की अभिरक्षा के लिए भारतीय संस्कृति के ज्योतिर्धर हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री गोरक्षपीठाधीश्वर योगी एवं शासन-प्रशासन के प्रति हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित है।'
वसंत पंचमी स्नान पर्व के दौरान श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए प्रयागराज पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था लागू की है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने आज दिनांक 02-02-2025 को पुलिस आयुक्त प्रयागराज, मंडलायुक्त प्रयागराज व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रिजर्व पुलिस लाइंस स्थित ICCC से सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। उन्होंने प्रयागराज जंक्शन, प्रयाग स्टेशन, बस अड्डों, प्रमुख चौराहों और प्रमुख स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं के आवागमन, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा की एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
महाकुंभ को लेकर भ्रामक वीडियो पोस्ट करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट के विरुद्ध कुंभ मेला पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत करके आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को भी कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
- अरैल से झूंसी जाने के लिए पुल नं. 28 खुला है।
- संगम से झूंसी जाने के लिए पुल नं. 2, 4, 8, 11, 13, 15, 17, 20, 22, 23 और 25 खुले हैं।
- झूंसी से संगम जाने के लिए पुल नं. 16, 18, 21 और 24 खुले हैं।
- झूंसी से अरैल जाने के लिए पुल नं. 27 और 29 खुले हैं।
महाकुंभ में रविवार को शाम चार बजे तक 1.13 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया। इनमें से 10 लाख से अधिक कल्पवासी और 1.03 करोड़ से अधिक तीर्थयात्रियों ने दौरा किया। 01 फरवरी तक 33.61 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने स्नान किया।
संगम क्षेत्र और दारागंज की तरफ जाने लिए आज यानि रविवार को सिर्फ चार पांटून पुल 16,18,21,24 खोले गए हैं। बाकी सभी पांटून पुल बंद हैं। इसके पीछे, मरम्मत या आकस्मिक सेवाओं का हवाला देते हुए माइक से अनाउंस किया जा रहा है।
वसंत पंचमी पर अमृत स्नान को लेकर बढ़ रही भीड़
प्रयागराज में वसंत पंचमी पर अमृत स्नान को लेकर भीड़ बढ़ रही है। संगम मेला क्षेत्र वाहनों के प्रवेश पर रोक लगी है। श्रद्धालु कई किमी तक पैदल चलकर पहुंच रहे हैं। इस बीच, कई चौराहों पर लगी बैरिकेडिंग पर पुलिस और श्रद्धालुओं व संतों के बीच बहस देखी गई है। जिसका वीडियो सामने आया है।आज सुबह आठ बजे तक 41.90 लाख ने लगाई डुबकी
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ क्षेत्र में श्रद्धालुओं का आना जारी है। उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के अनुसार, आज सुबह आठ बजे तक 41.90 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगा चुके हैं।#WATCH | #MahaKumbh2025 | Devotees continue to arrive at Maha Kumbh Kshetra in Prayagraj, Uttar Pradesh.
— ANI (@ANI) February 2, 2025
As per Uttar Pradesh Information Department, today over 41.90 lakh devotees have taken a holy dip by 8 am. More than 33.61 crore devotees have taken holy dip till 1st… pic.twitter.com/pLUMCaxt9x