Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young man dies by hanging in rented house

Ghaziabad News: किराये के मकान में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Young man dies by hanging in rented house
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की आदर्श कॉलोनी में शनिवार रात एक युवक ने किराये के मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे की छत पर लगे पंखे से चादर के सहारे लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए गए।
विज्ञापन

एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मृतक की पहचान 30 वर्षीय दीपक कुमार पुत्र प्रेमचंद के रूप में हुई है। वह आदर्श कॉलोनी की गली नंबर छह में मकान संख्या 538 में किराये पर रहता था। मूलरूप से वह बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के खत्रीबाड़ा मोहल्ले का निवासी था। शनिवार रात करीब 8:45 बजे उसने मकान की छत पर लगे पंखे से चादर का फंदा बनाकर जान दे दी।
विज्ञापन

रात करीब नौ बजे यूपी-112 के माध्यम से पुलिस को घटना की सूचना मिली। इसके बाद थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी शुभम गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। फिलहाल युवक के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed