फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahakumbh 2025 Live: 'विभाजनकारी राजनीति के लिए कोई जगह नहीं', महाकुंभ में स्नान के बाद बोले अखिलेश यादव

Sun, 26 Jan 2025 08:05 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 26 Jan 2025 08:05 PM IST
खास बातें

Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: 29 तारीख को मौनी अमावस्या के दिन दूसरे अमृत स्नान के लिए तीर्थनगरी प्रयागराज में भक्तों की भीड़ बढ़ती जा रही है। अब तक 11.47 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगा ली है। अखिलेश यादव ने भी संगम में स्नान किया। 

विज्ञापन
Mahakumbh Prayagraj 2025 Live Updates Devotees Sangam Ghats Snan Maha Kumbh Mela Photos Videos News in Hindi
अखिलेश यादव - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

08:05 PM, 26-Jan-2025

'यह अच्छा नहीं है कि कोई भी महामंडलेश्वर बन रहा'

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा, ''...यह अच्छा नहीं है कि कोई महामंडलेश्वर बन रहा है। रीलों के माध्यम से अश्लीलता फैलाना भी अच्छा नहीं है। जिस तरह पृथ्वी, अग्नि, चंद्रमा और सूर्य शाश्वत हैं उसी तरह  सनातन हैं। हमें इसकी आवश्यकता है अपने त्योहार को सनातन के मूल्यों के अनुसार संरक्षित करें।"

06:46 PM, 26-Jan-2025

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह त्रिवेणी संगम में लगाएंगे पवित्र डुबकी

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह प्रयागराज जाएंगे। शाह सोमवार को त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाएंगे।
 
विज्ञापन
06:40 PM, 26-Jan-2025

'विभाजनकारी राजनीति के लिए कोई जगह नहीं'

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। पवित्र स्नान करने के बाद अखिलेश यादव बोले कि विभाजनकारी राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है।
 
03:32 PM, 26-Jan-2025

महाकुंभ पहुंचे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 

महाकुंभ पहुंचे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री - फोटो : अमर उजाला
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार महाकुंभ पहुंचे। वह परमार्थ निकेतन आश्रम अरैल घाट पर चिदानंद स्वामी के आश्रम में पहुंच गए हैं।
03:31 PM, 26-Jan-2025

राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने पवित्र संगम में लगाई डुबकी

राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी - फोटो : अमर उजाला
राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने पवित्र संगम पर पूजा-अर्चना कर आस्था की डुबकी लगाई। मां गंगा से देश एवं समस्त प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि व आपसी सद्भाव के लिए प्रार्थना की।
02:37 PM, 26-Jan-2025

अखिलेश यादव ने लगाई आस्था की डुबकी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संगम में डुबकी लगाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:35 PM, 26-Jan-2025

'मुझे बहुत खुशी है कि मैं इस कुंभ मेले का हिस्सा बन सकी'

प्रयागराज महाकुंभ में बॉक्सर मैरी कॉम ने कहा कि "मुझे बहुत खुशी है कि मैं इस कुंभ मेले का हिस्सा बन सकी... व्यवस्थाएं इतनी अच्छी हैं कि मेरे पास शब्द नहीं हैं..."
 
01:39 PM, 26-Jan-2025

महाकुंभ में सभी का स्वागत है: ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि "सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।" समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के बारे में उन्होंने कहा, "महाकुंभ में सभी का स्वागत है। बहुत अच्छी व्यवस्थाएं हैं, सभी का स्वागत है।"
 
01:31 PM, 26-Jan-2025

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव प्रयागराज पहुंचे

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश प्रयागराज पहुंच गए हैं। अखिलेश यादव संगम में डुबकी लगाएंगे। अखिलेश यादव एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं के बीच फंस गए। वो मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी करेंगे।
 
12:59 PM, 26-Jan-2025

संगम नगरी पहुंच रहा श्रद्धालुओं का रेला

महाकुंभ में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का रेला संगम नगरी पहुंच रहा है। कानपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को बमरौली में पार्किंग कराई जा रही है। यहां से श्रद्धालु  संगम स्थल के लिए पैदल ही कूच कर रहे हैं। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं, युवा करीब 18 किमी दूर संगम स्थल के लिए पैदल जा रहे हैं। इस दौरान कुंभ में डुबकी लगाने को लेकर वो उत्साह से लबरेज दिख रहे हैं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed