Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Rohini Acharya Raj Thackeray Chhath Statement Bihari Politics Mumbai Chhath Puja Controversy

बिहार: राज ठाकरे को रोहिणी आचार्य ने बताया 'बरसाती मेंढक', छठ पर बयान को लेकर भाजपा से मांगा जवाब

Sun, 15 Nov 2026 07:14 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Sun, 15 Nov 2026 07:14 PM IST
सार

छठ पूजा को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे की टिप्पणी पर बिहार में सियासी विवाद बढ़ गया है। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें 'बरसाती मेंढक' बताते हुए आरोप लगाया कि वह मीडिया में सुर्खियां पाने के लिए ऐसी बयानबाजी करते हैं। उन्होंने भाजपा नेतृत्व से राज ठाकरे के बयान पर रुख स्पष्ट करने और महाराष्ट्र सरकार से उत्तर भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

विज्ञापन
Rohini Acharya Raj Thackeray Chhath Statement Bihari Politics Mumbai Chhath Puja Controversy
रोहिणी आचार्य - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव की पुत्री रोहिणी आचार्य ने छठ पर्व पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे की टिप्पणी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राज ठाकरे की तुलना बरसाती मेंढक से करते हुए आरोप लगाया कि वह केवल मीडिया में सुर्खियां बटोरने के लिए ऐसी बयानबाजी करते हैं। रोहिणी आचार्य ने इस टिप्पणी को बिहारवासियों की धार्मिक भावनाओं का गंभीर अपमान बताया।
विज्ञापन


भाजपा नेतृत्व से रुख स्पष्ट करने की मांग
रोहिणी आचार्य ने कहा कि भारत का प्रत्येक नागरिक देश के किसी भी कोने में बसने, अपनी आस्था के अनुरूप पर्व मनाने और चुनाव लड़ने का सांविधानिक अधिकार रखता है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को कटघरे में खड़ा करते हुए मांग की कि पार्टी राज ठाकरे के बयान पर अपना रुख तुरंत स्पष्ट करे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता छठ के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हैं, ऐसे में उन्हें इस विषय पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से मांग की कि वहां रहने वाले उत्तर भारतीयों और बिहार के निवासियों को बिना किसी भय के त्योहार मनाने की पूरी सुरक्षा दी जाए।
विज्ञापन


मुंबई में सार्वजनिक आयोजनों का विरोध
यह विवाद तब बढ़ा जब मनसे ने मुंबई में छठ पूजा के सार्वजनिक आयोजनों पर कड़ा ऐतराज जताया। पार्टी ने मुंबई पुलिस को एक पत्र देकर बाणगंगा क्षेत्र में छठ पूजा की अनुमति न देने का अनुरोध किया। मनसे का तर्क है कि गिरगांव चौपाटी और अन्य तटीय इलाकों में पूजा के उपरांत गंदगी फैलती है, जिससे पर्यावरण को हानि पहुंचती है। राज ठाकरे ने सोशल मीडिया पर छठ पर्व से संबंधित वीडियो और रील्स को सांस्कृतिक आक्रमण करार दिया था। उन्होंने दावा भी किया था कि मनसे कार्यकर्ताओं ने मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर भोजपुरी गीत बजाने के प्रयासों को नाकाम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed