Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahakumbh 2025 Live: 10 देशों का 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा संगम तट, महाकुंभ से वापस गईं हर्षा रिछारिया

Thu, 16 Jan 2025 01:06 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 16 Jan 2025 01:06 PM IST
खास बातें

Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: त्रिवेणी के संगम पर कला-संस्कृति का महाकुंभ सजा हुआ है। चार जगहों पर सजे 24 मंचों पर 5,250 कलाकार अपनी-अपनी कला की प्रस्तुतियां दे रहे हैं। सबसे बड़े धार्मिक समागम में छह करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। 

विज्ञापन
Mahakumbh Prayagraj 2025 Live Updates Devotees Sangam Ghats Snan Maha Kumbh Mela Photos Videos News in Hindi
10 देशों का 21 सदस्यीय अंतर्राष्ट्रीय दल पहुंचा प्रयागराज - फोटो : एएनआई

लाइव अपडेट

01:06 PM, 16-Jan-2025

Mahakumbh mela live: महाकुंभ से वापस गईं हर्षा रिछारिया

सोशल मीडिया पर वायरल हर्षा रिछारिया कुंभ क्षेत्र से वापस उत्तराखंड चली गई हैं। रथ पर बैठने को लेकर संतो ने एतराज जताया था। मामला वायरल हो रहा था। बताया जा रहा है कि हर्षा ने सोशल मीडिया की चर्चाओं के बाद ऐसा निर्णय लिया है।
 
12:40 PM, 16-Jan-2025

'मैंने इच्छा पूरी कर ली है'

गुयाना से दिनेश कहते हैं, "...यह एक सपना सच होने जैसा है। मैं हमेशा से यहां आना चाहता था और गंगा नदी में पवित्र स्नान करना चाहता था। मैंने वह इच्छा पूरी कर ली है... मैं यहां आने वाले लोगों को इस कार्यक्रम में आने और पवित्र गंगा नदी में स्नान करने के लिए प्रोत्साहित करता हूं। 
 
विज्ञापन
12:13 PM, 16-Jan-2025

Maha kumbh mela:10 देशों का 21 सदस्यीय अंतर्राष्ट्रीय दल संगम तट पर पहुंचा

महाकुंभ 2025 के अवसर पर 10 देशों के 21 सदस्यीय अंतर्राष्ट्रीय दल संगम तट पर पहुंचा। इससे पहले बीते बुधवार को महाकुंभनगर में मंत्रोच्चारण और पारंपरिक विधियों के साथ भव्य स्वागत किया। यह दल अपराह्न में प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचा था, जहां से उन्हें अरैल स्थित टेंट सिटी ले जाया गया। टेंट सिटी पहुंचने पर दल के सदस्यों का स्वागत मंत्रोच्चारण, पुष्पवर्षा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया।
 
11:46 AM, 16-Jan-2025

Mahakumbh mela live: सनातन बोर्ड के प्रारूप पर मंथन शुरु

महाकुंभ के संगम की रेती पर साधु-संतों के बीच सनातन धर्म की रक्षा के लिए सनातन बोर्ड के प्रारूप पर मंथन शुरू हो चुका है। सनातन बोर्ड में देश के सभी मठ-मंदिरों की सुरक्षा का प्रस्ताव तय किया है। वहीं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने सनातन बोर्ड के स्वरूप पर साधु-संतों के साथ प्रारूप पर चर्चा की है।
11:36 AM, 16-Jan-2025

अखाड़ा सेक्टर में दो साधुओं ने की मारपीट

बुधवार देर रात अखाड़ा सेक्टर में साधुओं ने बिजली विभाग के दो ठेकेदारों-मुंशियों समेत 15 से अधिक लोगों को पीटा है। इन लोगों पर आरोप हैं कि पीटने के लिए लाठियां पुलिस कर्मियों से छीनी गई थीं। हंगामा होने पर आधी रात मेला अफसर भी घटना स्थल पर पहुंचे। ठेकेदार ने झूंसी थाने में साधुओं के खिलाफ तहरीर दी गई है। 
10:52 AM, 16-Jan-2025

Kumbh Mela 2025: महाकुंभ में अखाड़ों में राष्ट्रपति शासन लागू

महाकुंभ आरंभ होने के साथ ही अखाड़ों के कामकाज को चलाने वाली सरकार का कार्यकाल खत्म हो गया है। अखाड़ों की आंतरिक व्यवस्था चलाने वाली सभी कार्यकारिणी भी भंग हो चुकी है। उनकी जगह राष्ट्रपति शासन की तर्ज पर पंचायती व्यवस्था बनाई गई। अब कुंभ तक अखाड़े का कामकाज इसी तरह से चलेगा। कुंभ के समापन से पहले अखाड़े फिर से अपनी नई सरकार चुनेंगे और उसके बाद कार्यकाल अगले छह साल का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:00 AM, 16-Jan-2025

Kumbh Mela 2025: महाकुंभ में पहुंचे छह करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु

महाकुंभ के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई है। इस बार दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम में छह करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर 3.5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
08:57 AM, 16-Jan-2025

Maha kumbh 2025: कौन हैं नागा संन्यासी अभय सिंह

महाकुंभ ने इस बार कई नागा संन्यासी और साध्वियों की चर्चा हो रही है। आईआईटी बांबे से एयरो स्पेस की पढ़ाई और दो लाख महीने की नौकरी ठुकराकर अभय सिंह नागा संन्यासी बने। अभी भी उनके इंजीनियरिंग से नागा संन्यासी बनने की वजह से जूना अखाड़ा चर्चा का विषय बना हुआ है। महाकुंभ को कवर करने आए देश भर के मीडिया कर्मियों की उनके शिविर में तांता लगा हुआ है। 
07:13 AM, 16-Jan-2025

Mahakumbh mela live: एआई-संचालित खोया-पाया केंद्र

महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए एआई-संचालित खोया-पाया केंद्र स्थापित किया गया है। 
07:03 AM, 16-Jan-2025

Maha kumbh mela: भक्तों में उत्साह, लगा रहे हैं पवित्र जल में डुबकी

45 दिनों तक चलने वाले महाकुंभ के चौथे दिन भक्तों ने त्रिवेणी संगम ( गंगा, यमुना और 'रहस्यमय' सरस्वती नदियों के पवित्र संगम) पर पवित्र डुबकी लगाई। दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन में 6 करोड़ से लोग अब तक हिस्सेदारी कर चुके हैं। 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर 3.5 करोड़ से अधिक लोगों ने संगम में स्नान किया। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed