UP Monsoon Session Live: विपक्ष के हंगामे के बीच चला मानसून सत्र का पहला दिन, अब कल सुबह 11 बजे शुरू होगा सदन
{"_id":"68997291cc3c6279520d7eb8","slug":"lot-of-commotion-in-monsoon-session-of-up-legislature-regarding-schools-merger-and-electricity-privatization-2025-08-11","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Monsoon Session Live: विपक्ष के हंगामे के बीच चला मानसून सत्र का पहला दिन, अब कल सुबह 11 बजे शुरू होगा सदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 11 Aug 2025 01:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:52 PM IST
खास बातें
UP Legislature Session: यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र चल रहा है। सत्र के दौरान प्रदेश में परिषदीय स्कूलों के विलय और बिजली निजीकरण के मुद्दे पर गहमागहमी का माहौल बन गया। विपक्ष ने सरकार को घेरा। सत्र के दौरान लगातार हंगामा और नारेबाजी चलती रही। आगे पढ़ें और जानें सत्र का हर अपडेट...
विज्ञापन
यूपी विधानसभा (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
लाइव अपडेट
03:07 PM, 11-Aug-2025
विधायक प्रतीक भूषण को विधायक अदिति सिंह ने बांधी राखी
- फोटो : अमर उजाला
01:06 PM, 11-Aug-2025
आज स्थगित किया गया सदन
आज सदन की कार्यवाही पूरी हुई। कल सुबह 11 बजे दोबारा सदन शुरू होगा।
विज्ञापन
12:45 PM, 11-Aug-2025
सदन में प्रश्नकाल की कार्यवाही जारी
निधन के निर्देश के बाद सदन में प्रश्नकाल की कार्यवाही जारी है। विपक्ष के नेता अपने सवाल पूछ रहे हैं। सरकार के मंत्रियों की तरफ से उनके जवाब दिए जा रहे हैं।12:25 PM, 11-Aug-2025
विपक्ष के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही शुरू
सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो नेता प्रतिपक्ष के अपमान के मुद्दे पर सपा सदस्यों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस कारण सदन को दो बार स्थगित करना पड़ा। 12.20 बजे से फिर से कार्यवाही शुरू हुई।कार्यवाही शुरू होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने निधन के निर्देश पढ़े। इस दौरान सभी लोग शांत हो गए।
12:06 PM, 11-Aug-2025
सपा विधायकों और विधान परिषद सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए किया हंगामा
सपा विधायकों और विधान परिषद सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
11:38 AM, 11-Aug-2025
15 मिनट के लिए हाउस स्थगित
प्रश्नकाल में विपक्ष के हंगामे के चलते विधानसभी अध्यक्ष सतीश महाना ने 15 मिनट के लिए हाउस स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:35 AM, 11-Aug-2025
प्रदेश के आठ अस्पतालों में कैंसर के इलाज की व्यवस्था- ब्रजेश पाठक
सपा विधायक पल्लवी पटेल के प्रश्न का उत्तर देते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में कानपुर मेडिकल कॉलेज, केजीएमयू, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज समेत आठ बड़े अस्पतालों में कैंसर का इलाज किया जा रहा है। कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में रिसर्च जारी है। जरूरत हुई तो केंद्र सरकार से बात करके आगे भी रिसर्च सेंटर बनाए जाएंगे।11:32 AM, 11-Aug-2025
पल्लवी पटेल ने कैंसर रोगियों के इलाज की व्यवस्था पर खड़े किए सवाल
सवाल पूछती पल्लवी पटेल
- फोटो : DD UP
11:23 AM, 11-Aug-2025
सीएम योगी बोले- ‘सपा के शासन में दहशत का माहौल था’
मानसून सत्र में बाढ़, जलभराव से जुड़े मुद्दों पर होगी चर्चा- सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
सीएम ने आगे कहा कि चर्चा के बाद, हम सदन में एक विस्तृत कार्ययोजना की भी घोषणा करेंगे। उसमें बताएंगे कि कैसे सरकार नीति आयोग के मार्गदर्शन में विशेषज्ञों की मदद से इस विजन डॉक्यूमेंट में आम जनता के साथ-साथ हर वर्ग के नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करेगी। उस कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए, सरकार अगले 25 वर्षों की कार्ययोजना के साथ अपना विजन सदन के पटल पर रखेगी।
सीएम ने बोलेते हुए आगे कहा कि सपा के शासनकाल में दहशत का माहौल था।
11:17 AM, 11-Aug-2025