{"_id":"6aa2ff09c062851fa20f6d75","slug":"blood-spatters-on-the-floor-body-found-in-the-pond-kaushambi-news-c-261-1-kmb1006-147963-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: फर्श पर खून के छींटे, तालाब में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: फर्श पर खून के छींटे, तालाब में मिला शव
विज्ञापन
कल्लू यादव की फाइल फाेटो-
सौरई बुजुर्ग गांव में सोमवार रात से 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव कटरा मोहल्ला स्थित उरदनिया तालाब में उतराता मिला। वहीं घर में चारपाई के पास खून के छींटे मिलने से परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कल्लू यादव सोमवार रात करीब दस बजे खाना खाने के बाद घर के बाहर बने बरामदे में सोने चले गए थे। सुबह परिजनों ने देखा तो वह चारपाई पर नहीं थे। परिवार के लोगों ने गांव वालों के साथ आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन उनका पता नहीं चला। इसके बाद उनके पुत्र स्वतंत्र सिंह ने कड़ा धाम पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर और आसपास के स्थानों की जांच की। इसी दौरान चारपाई के पास फर्श पर रखी ईंट पर खून के छींटे मिले। इससे मामला संदिग्ध हो गया। परिजनों ने बुजुर्ग के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई।
विज्ञापन
कुछ समय बाद घर से करीब 500 मीटर दूर गांव के कटरा मोहल्ले के उरदनिया तालाब में बुजुर्ग का शव उतराता दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।
थाना प्रभारी महेश सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज की गई थी। शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।