फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haryana Municipal Election Results Live: 25 निकायों पर भाजपा-जजपा गठबंधन का कब्जा, 19 पर निर्दलीय जीते, आप का खाता खुला

Wed, 22 Jun 2022 07:38 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 22 Jun 2022 07:38 PM IST
खास बातें

Haryana Local Body, Nagar Nigam Election Result 2022: हरियाणा में 28 नगर पालिका और 18 नगर परिषद चुनाव में भाजपा और जजपा गठबंधन का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। गठबंधन ने 25 सीटों पर कब्जा किया। भाजपा को 22 और जननायक जनता पार्टी (जजपा) को तीन सीटों पर जीत मिली है। 19 पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। एक-एक सीट पर आम आदमी पार्टी और इनेलो जीत दर्ज की है। जानें- कौन-कहां से जीता। 

विज्ञापन
Haryana Municipal Election Results 2022 Live Updates Counting Of Votes Underway for 46 MC, ECI Haryana News in Hindi
हरियाणा निकाय चुनाव परिणाम - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:38 PM, 22-Jun-2022
शहरी जनता ने भाजपा-जजपा को नकारा: हुड्डा
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने नगर पालिका और नगर परिषद चुनाव में जीत हासिल करने वाले सभी उम्मीदवारों को बधाई दी है। हुड्डा का कहना है कि कांग्रेस पार्टी हालांकि इस चुनाव से अलग रही लेकिन पार्टी के स्थानीय नेताओं ने अपने-अपने इलाके में निर्दलीय उम्मीदवार को अपना समर्थन दिया था। चेयरमैन की एक-एक सीट पर कहीं-कहीं चार से पांच स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता भी चुनाव लड़ रहे थे। 46 नगरपालिका और नगर परिषद सीटों में से लगभग 19 जगहों पर इन आजाद उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। 30 जगह करीबी मुकाबले में वे दूसरे स्थान पर रहे। जहां तक वोट शेयर की बात है तो आजाद उम्मीदवारों ने शहरों में भाजपा को मिले 26.3 प्रतिशत वोट के मुकाबले दोगुने यानी 52.2 प्रतिशत वोट हासिल किए। इससे लगता है शहरी जनता ने भी भाजपा-जजपा को पूरी तरह नकार दिया है।
06:56 PM, 22-Jun-2022
आम आदमी पार्टी नहीं कर पाई बड़ा करिश्मा
पंजाब विधानसभा में एकतरफा जीत के बाद हरियाणा निकाय चुनाव में उतरी आम आदमी पार्टी कोई बड़ा करिश्मा नहीं कर पाई। हालांकि, पंजाब राज्य की सीमा के साथ लगते कुरुक्षेत्र के इस्माइलाबाद नगरपालिका में जरूर निशा ने चेयरमैन पद पर जीत दर्ज कर पार्टी का खाता खोला। इसके साथ ही घरौंडा, पिहोवा और कुंडली नगर पालिका में आप के उम्मीदवारों ने भाजपा के उम्मीदारों को कांटे की टक्कर दी। इनके अलावा, आप के उम्मीदवार चार स्थानों पर तीसरे और 17 सीटों पर चौथे स्थान पर रहे हैं। इनके अलावा, पार्टी के प्रत्याशी अलग-अलग स्थानों पर 5 से लेकर 8वें स्थान पर रहे हैं। 
विज्ञापन
06:29 PM, 22-Jun-2022
गढ़ नहीं बचा सके अभय
हरियाणा की सियासत में इनेलो का खराब दौर जारी है। 46 निकायों के चुनाव नतीजे पार्टी के लिए अधिक उत्साहवर्धक नहीं रहे। मंडी डबवाली नगर परिषद में ही पार्टी चिन्ह पर चेयरमैन उम्मीदवार टेक चंद जीत पाए। उन्हें 9953 वोट मिले। प्रधान महासचिव व ऐलनाबाद से विधायक अभय चौटाला स्थानीय नगरपालिका में अपना गढ़ नहीं बचा सके। यहां निर्दलीय प्रत्याशी राम सिंह सोलंकी ने जीत दर्ज की।

05:29 PM, 22-Jun-2022
कृष्ण लांबा बने कालका नगर परिषद के पहले प्रधान
कालका नगर परिषद को पहला प्रधान मिल गया है। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कृष्ण लांबा 6481 वोटों के अंतर से जीते हैं। उन्होंने प्रतिद्वंदी कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी पवन कुमारी शर्मा को हराया है। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कृष्ण लाल लांबा 6481 वोटों से जीते हैं। कृष्ण लांबा ने अपनी जीत का श्रेय मुख्यमंत्री मनोहर लाल, पूर्व विधायक लतिका शर्मा और पार्टी संगठन को दिया। 
03:57 PM, 22-Jun-2022
हरियाणा में 28 नगर पालिका और 18 नगर परिषद चुनाव में भाजपा और जजपा गठबंधन का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। गठबंधन ने 25 सीटों पर कब्जा किया। भाजपा को 22 और जननायक जनता पार्टी (जजपा) को तीन सीटों पर जीत मिली है। 19 पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। एक-एक सीट पर आम आदमी पार्टी और इनेलो जीत दर्ज की है।  

 
03:27 PM, 22-Jun-2022
जींद में भाजपा प्रत्याशी अनुराधा सैनी जीतीं
जींद, उचाना, सफीदों और नरवाना निकाय चुनाव के परिणाम बुधवार को आए। जींद में अनुराधा सैनी, सफीदों में अनीता रानी, नरवाना में मुकेश रानी तो उचाना में विकास ने प्रधान पद पर जीत हासिल की। जींद में भाजपा उम्मीदवार अनुराधा सैनी को 25750 मत मिले। जबकि दूसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार सविता कुंडू रहीं, उन्हें 13045 मत मिले। अनुराधा सैनी 12705 मतों से जीत कर जींद नगर परिषद की अध्यक्ष चुनी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:52 PM, 22-Jun-2022
साढौरा में भाजपा प्रत्याशी शालिनी शर्मा जीतीं
यमुनानगर जिले की नगर पालिका साढौरा में भाजपा प्रत्याशी शालिनी शर्मा ने कांग्रेस समर्थित आजाद उम्मीदवार निशा अग्रवाल को 122 वोट से हराकर चेयरपर्सन पद पर कब्जा किया है। इसी तरह नगर पालिका के कुल 13 वार्डों में पार्षद पद के लिए 42 प्रत्याशी मैदान में थे। चुनावी नतीजों की बात करें तो भाजपा के चार, इनेलो के दो व सात आजाद उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। नगर पालिका साढौरा में 10513 मतदाताओं में 8218 लोगों ने 19 जून को वोट डाले हैं। 
01:55 PM, 22-Jun-2022
करनाल में भाजपा को झटका, एक सीट जीती
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के गढ़ में भाजपा को करारा झटका लगा है। जिले में चारों नगरपालिकाओं में भाजपा के लिए निराश करने वाले परिणाम आए हैं। हालांकि भाजपा विधायक हरविंद्र कल्याण की प्रतिष्ठा से जुड़ी उनके गृहनगर घरौंडा नगर पालिका की सीट अंतिम दौर में सिर्फ 31 मतों से भाजपा जीत सकी है, यहां शुरू से ही आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुरिंद्र कुमार आगे चलते रहे, लेकिन अंतिम दौर में मात खा गए। इस क्षेत्र में आम आदमी पार्टी भी कहीं भी अपना खाता नहीं हो पाई है। निसिंग, असंध और तरावड़ी नगरपालिका में निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना परचम लहराया है।
01:54 PM, 22-Jun-2022

हांसी व बरवाला में चेयरमैन पद पर निर्दलीय उम्मीदवारों का कब्जा
हांसी नगर परिषद व बरवाला नगर पालिका चुनाव में चेयरमैन पद पर दोनों जगहों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया। हांसी में निर्दलीय उम्मीदवार प्रवीन एलावादी ने 5505 और बरवाला में रमेश बैटरीवाला ने 2223 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। हांसी में चेयरमैन पद के लिए कुल सात उम्मीदवार मैदान में थे। मगर मुकाबला भाजपा उम्मीदवार मीनू सेठी व निर्दलीय उम्मीदवार प्रवीन एलावादी के बीच में था।

01:35 PM, 22-Jun-2022
कालका नगर परिषद चुनाव में 31 वार्डों में से 18 वार्ड में खिला कमल। 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed