Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Fire breaks out in the wire mesh used for rock bolting along the national highway

Shimla News: एनएच के किनारे रॉक बोल्टिंग की सूती जाली में लगी आग, दमकल वाहन ने बुझाई

Mon, 09 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in the wire mesh used for rock bolting along the national highway
रामपुर के सफेद ढांक में एनएच पर लगी रॉक बो​ल्टिंग की सूती जाली में भड़की आग। संवाद
रामपुर के सफेद ढांक में देर रात की घटना
विज्ञापन

जगातखाना के शरशाया के पास जंगल में भी भड़की आग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर में एनएच-05 के किनारे सफेद ढांक में की गई रॉक बोल्टिंग की सूती जाली में देर रात अचानक आग लग गई। दिवाली के दौरान की गई आतिशबाजी से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। रॉक बोल्टिंग के भीतर लगी सूती जाली में आग तेजी से फैल रही थी। इसके चलते दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मेहनत के बाद आग को बुझाया और इसे आसपास के क्षेत्र में फैलने से रोक दिया। देर रात हुई इस घटना से कुछ समय के लिए मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि, अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई से समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। वहीं, शहर के साथ लगती जगातखाना पंचायत के शरशाया गांव के जंगल में भी आग भड़क उठी। दिवाली की आतिशबाजियों के कारण जंगल में आग भड़क गई और देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। हालांकि, इस घटना में कोई बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। ग्रामीणों की त्वरित कार्रवाई के कारण आग पर काबू पाया गया।

रामपुर के सफेद ढांक में एनएच पर लगी रॉक बोल्टिंग की सूती जाली में भड़की आग। संवाद

रामपुर के सफेद ढांक में एनएच पर लगी रॉक बोल्टिंग की सूती जाली में भड़की आग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article