Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Pile of tiles falls on worker while unloading from a truck; he sustains serious injuries.

Kangra News: ट्रक से टाइलें उतारते समय श्रमिक पर गिरा ढेर, गंभीर घायल

Mon, 09 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Pile of tiles falls on worker while unloading from a truck; he sustains serious injuries.
गंभीर हालत में श्रमिक टांडा अस्पताल रेफर, स्थिति बनी है स्थिर
विज्ञापन

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा के खबली दोसड़का में रविवार को निर्माणाधीन होटल में ट्रक से टाइलें उतारते समय भारी ढेर एक श्रमिक के ऊपर गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा रेफर किया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार होटल निर्माण के लिए टाइलों से भरा ट्रक मौके पर पहुंचा था। श्रमिक ट्रक से टाइलों के बंडल उतार रहे थे। इसी दौरान अचानक टाइलों का संतुलन बिगड़ गया और भारी ढेर एक श्रमिक के ऊपर जा गिरा। अन्य श्रमिकों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे टाइलों के नीचे से बाहर निकाला। गंभीर चोटें लगने के कारण वह मौके पर ही बेहोश हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद घायल को देहरा के नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे टांडा अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस के पास इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed