{"_id":"6af20ff2d11ad9dc0d0b7070","slug":"two-patients-arrived-at-the-dhakoli-chc-after-sustaining-injuries-from-firecrackers-during-diwali-they-were-discharged-following-treatment-mohali-news-c-71-1-mli1017-148751-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: दिवाली पर पटाखों से घायल होकर ढकोली सीएचसी पहुंचे दो मरीज, उपचार के बाद मिली छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: दिवाली पर पटाखों से घायल होकर ढकोली सीएचसी पहुंचे दो मरीज, उपचार के बाद मिली छुट्टी
विज्ञापन
जीरकपुर। दिवाली के त्योहार पर पटाखे जलाते समय हुए हादसों में घायल होकर दो मरीज उपचार के लिए कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) ढकोली पहुंचे। अस्पताल में तैनात डॉक्टरों की टीम ने दोनों मरीजों को बिना देरी किए चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार और आवश्यक जांच के बाद दोनों की हालत सामान्य पाई, जिसके चलते उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राहत की बात यह रही कि पटाखों से घायल हुए दोनों मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती रखने की आवश्यकता नहीं पड़ी।
दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाली दुर्घटनाओं और अन्य संभावित आपात स्थितियों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल में पहले से ही विशेष प्रबंध किए गए थे। सीएचसी ढकोली में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की टीम को त्योहार के दौरान अलर्ट मोड पर रखा गया था। अस्पताल प्रबंधन ने यह सुनिश्चित किया था कि किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सके। इसके लिए मेडिकल स्टाफ को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर तुरंत उपचार शुरू करने के निर्देश दिए गए थे। त्योहार के दौरान अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।
कोट
दिवाली पर अस्पताल में पुख्ता चिकित्सा प्रबंध किए गए थे। मेडिकल टीम को अलर्ट रखा गया था। पटाखों से घायल होकर पहुंचे दोनों मरीजों को तत्काल उपचार दिया गया। हालत सामान्य होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
-डॉ. गगनदीप सिंह शेरगिल, एसएमओ, सीएचसी, ढकोली। ने बताया कि