Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 10 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Tue, 10 Nov 2026 10:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 10 November 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

09:27 PM, 10-Nov-2026

बिहार: प्रदेश के1.09 करोड़ पेंशनधारियों के खाते में पहुंचे 1,100 रुपये, सीएम सम्राट चौधरी ने जारी की राशि

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने छठ महापर्व से पहले राज्य के 1.09 करोड़ से अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खातों में 1,205.91 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। प्रत्येक लाभार्थी के खाते में 1,100 रुपये भेजे गए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अभियान चलाकर योजना से वंचित पात्र लोगों को जोड़ने का निर्देश भी दिया। और पढ़ें
09:15 PM, 10-Nov-2026

बिहार: चांदी लूटकांड में बड़ा खुलासा, भाजपा नेता ने कारोबारी दोस्त के साथ मिलकर रची थी साजिश

दरभंगा में कोलकाता के स्वर्ण व्यवसायी से हुई करोड़ों की चांदी लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 62 किलो 195 ग्राम चांदी (कीमत करीब 1.39 करोड़ रुपये) बरामद करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। और पढ़ें
विज्ञापन
09:02 PM, 10-Nov-2026

बिहार: आय से अधिक संपत्ति के केस में फंसाने की धमकी, सरकारी इंजीनियर से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

बिहार में निगरानी और आर्थिक अपराध इकाई का अधिकारी बनकर सरकारी इंजीनियर से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले शातिर ठग को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंसाने और छापेमारी कराने की धमकी दी थी। और पढ़ें
07:49 PM, 10-Nov-2026

बिहार: आईबी की बड़ी कार्रवाई, देश की सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा करने के संदेह में युवक हिरासत में

मधुबनी थाना क्षेत्र में केंद्रीय खुफिया एजेंसी आईबी ने गुप्त सूचना के आधार पर एक संदिग्ध युवक के ठिकाने पर छापेमारी की है। युवक पर व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए देश की सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां साझा करने का संदेह है। और पढ़ें
07:14 PM, 10-Nov-2026

बिहार: गंगा की बदलती धार से दहशत में ग्रामीण, खेती की जमीन के बाद अब घरों पर मंडराया खतरा

मुंगेर की कुतलूपुर पंचायत में गंगा के तेज कटाव से चार वार्डों के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। कटाव स्थल से गांव की दूरी महज 500 मीटर रह गई है। ग्रामीणों की खेती योग्य जमीन नदी में समा रही है और लोगों ने प्रशासन से जल्द बचाव कार्य शुरू कराने की मांग की है। और पढ़ें
07:01 PM, 10-Nov-2026

बिहार: पीएम मोदी के बिहार दौरे से पहले पप्पू यादव ने उठाए सवाल, बाढ़ राहत और चीनी मिलों पर मांगा जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे से पहले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने उन पर निशाना साधा है। उन्होंने प्रधानमंत्री के विदेश दौरों का जिक्र करते हुए तंज कसा कि वे जहां भी गए, वहां सरकार गिर गई। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
06:49 PM, 10-Nov-2026

बिहार: किराये के मकान में मां-बेटी के शव फंदे से लटके मिले, बेटा बचा; जांच में जुटी पुलिस

मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ फांसी लगा ली। घटना में महिला और उसकी पांच वर्षीय बेटी की मौत हो गई, जबकि बेटा बच गया। और पढ़ें
06:09 PM, 10-Nov-2026

पटनावासियों को वाटर मेट्रो की सौगात: 50 रुपये में गंगा की सैर, कहां से कहां तक चलेगा, क्या फायदा होगा? जानिए

पटना में अब सफर का एक ऐसा विकल्प सामने आया है, जो शहर की पहचान और लोगों के घूमने के अंदाज को बदल सकता है। सरकार की इस नई पहल से आने वाले समय में राजधानी में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जानिए, क्या है यह नई व्यवस्था और इससे आम लोगों को क्या फायदा मिलने वाला है। और पढ़ें
05:50 PM, 10-Nov-2026

पहली बार हुआ ऐसा: पटना नगर निगम के 200 करोड़ के म्युनिसिपल बॉन्ड की NSE में लिस्टिंग, सीएम सम्राट ने क्या कहा?

NSE News: बिहार में विकास की रफ्तार बढ़ाने के लिए सरकार अब नए रास्ते तलाश रही है। आज जो पहल हुई है, वह आने वाले दिनों में पूरे राज्य की तस्वीर बदल सकती है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कई ऐसी योजनाओं का संकेत दिया है, जिनमें बड़े निवेश के साथ रोजगार, कमाई और आधुनिक सुविधाओं के नए अवसर खुलने की उम्मीद है। और पढ़ें
05:39 PM, 10-Nov-2026

बिहार: शराबबंदी के 10 साल बाद बिहार ने क्या किया, जो चर्चा में आया? क्यों पड़ी इसकी जरूरत, समझें

Bihar News: बिहार में 10 साल पहले पूर्ण शराबबंदी का एलान हुआ था, लेकिन सरकार की ओर से घोषित 'जहर' चोरी-छिपे पीने का सिलसिला चलता रहा। ऐसे में सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली नई सरकार ने विशेष नशामुक्ति अभियान शुरू किया है। इसका असर क्या है?
  और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed