Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   bihar-cm-samrat-choudhary-inspects-ganga-ghats-chhath-puja-preparations-patna

बिहार: छठ पर गंगा घाटों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, 103 में से 90 घाट सुरक्षित; मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

Tue, 10 Nov 2026 06:40 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 10 Nov 2026 06:40 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर पटना में गंगा घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कुल 103 घाटों में से 90 पूरी तरह सुरक्षित हैं, जबकि 13 घाटों को चिह्नित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सुरक्षा, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई और यातायात की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया

विज्ञापन
bihar-cm-samrat-choudhary-inspects-ganga-ghats-chhath-puja-preparations-patna
छठ से पहले गंगा घाटों का CM ने किया निरीक्षण, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर जोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महापर्व छठ-2026 की तैयारियों को लेकर गंगा नदी के छठ घाटों का दूसरी बार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने निरीक्षण किया। उन्होंने स्टीमर से नासरीगंज घाट से कलेक्ट्रेट घाट, गांधी घाट, पहलवान घाट, गुलबी घाट, चौधरी टोला घाट, पथरी घाट और गायघाट से भद्र घाट होते हुए महावीर घाट तक के विभिन्न गंगा घाटों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने छठ घाटों की सफाई, सुरक्षा और स्वच्छता के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व को देखते हुए सभी घाटों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। कुल 103 घाटों में से 90 घाट पूरी तरह सुरक्षित हैं, जबकि 13 घाटों को चिह्नित किया जा रहा है। जिला प्रशासन और राज्य सरकार समुचित व्यवस्था कर रही है, ताकि किसी भी श्रद्धालु को परेशानी न हो। उन्होंने बिहार से बाहर रहने वाले लोगों से आग्रह किया कि वे बिहार आकर छठ मनाएं। यह अपना महापर्व है। इसमें उदय और अस्त होते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ महापर्व को देखते हुए गंगा घाटों पर सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएं। छठ व्रतियों को अर्घ्य देने में कोई परेशानी न हो, इसकी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। छठ पूजा के दौरान माइकिंग के माध्यम से घाटों पर की गई व्यवस्थाओं और अन्य जरूरी सूचनाओं की जानकारी छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को लगातार और त्वरित रूप से दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: अनंत सिंह की बेटी के लिए ससुराल में नया घर तैयार, कल गृह प्रवेश; दामाद के बारे में सबकुछ जानें

मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा नदी के जलस्तर और प्रवाह को देखते हुए छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से घाटों के पास मजबूत बैरिकेडिंग कराई जाए। छठ घाटों के पहुंच पथ और गंगा नदी के किनारे की सड़कों पर भी छठ व्रतियों के सुचारु आवागमन के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाए।

उन्होंने कहा कि छठ घाटों तक व्रतियों और श्रद्धालुओं के पहुंचने के लिए सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही छठ घाटों पर साफ-सफाई की भी पूरी व्यवस्था रखी जाए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed