Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   who is anant singh son in law rishikesh weds shivangi singh in laws new house in bihta patna bihar news

बिहार: अनंत सिंह की बेटी के लिए ससुराल में नया घर तैयार, कल गृह प्रवेश; दामाद के बारे में सबकुछ जानें

Tue, 10 Nov 2026 04:39 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 10 Nov 2026 04:39 PM IST
सार

Bihar News : जदयू विधायक अनंत सिंह के घर बेटी की शादी की तैयारी हो रही है तो दूसरी तरफ समधियाने में भी बड़ी तैयारी है। नई बहू के लिए नई बिल्डिंग तैयार है। कल गृह प्रवेश है। अनंत के समधियाने और दामाद के बारे में जानें सबकुछ।

विज्ञापन
who is anant singh son in law rishikesh weds shivangi singh in laws new house in bihta patna bihar news
बहुमंजिली इमारत बनकर तैयार, बुधवार को यहां गृह प्रवेश की पूजा। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

मोकामा के जनता दल यूनाईटेड विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह से शादी को लेकर भले ही नदवां (लदमा) में भव्य तैयारियां चल रही हों, लेकिन इस विवाह का दूसरा पक्ष भी कम खास नहीं है। होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित का परिवार पटना जिले के बिहटा से जुड़ा है। शादी से पहले लड़के के नए घर में 11 नवंबर को शुभ गृहप्रवेश होगा, यानी अनंत सिंह की बेटी के आने से पहले नई बहुमंजिली इमारत तैयार है। इसमें बुधवार को गृह प्रवेश के साथ ही परिवार में शादी की रस्मों और मेहमानों के स्वागत की तैयारियां तेज हो जाएंगी।15 दिन बाद, 26 नवंबर को शिवांगी यहां आएंगी।

विज्ञापन


शादी के लिए ही बिहार आ रहे ऋषिकेश
ऋषिकेश का जन्म दिल्ली में हुआ। उनकी स्कूली शिक्षा गांधीनगर में हुई, जहां उन्होंने 12वीं तक पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए वह अमेरिका के जॉर्जिया गए। जॉर्जिया यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने वहीं अपना करियर शुरू किया। विदेश में पढ़ाई और करियर बनाने के बावजूद परिवार का जुड़ाव बिहार से बना रहा। अब उनकी शादी बिहार के चर्चित राजनीतिक परिवार में होने जा रही है।  पढ़ाई और नौकरी के सिलसिले में लंबे समय से अमेरिका में रहने वाले ऋषिकेश अब विवाह के लिए बिहार लौट रहे हैं।
विज्ञापन


पिता ने एनडीआरएफ और एनएसजी में दी सेवा,अभी आरएएफ में तैनाती
ऋषिकेश के पिता रणविजय सिंह का करियर भी सुरक्षा सेवाओं से जुड़ा रहा है। उन्होंने एनडीआरएफ और एनएसजी में सेवा दी है। फिलहाल वह दिल्ली में आरएएफ में ऑपरेशन हेड के रूप में कार्यरत हैं। सुरक्षा बलों में अलग-अलग महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके रणविजय सिंह के परिवार में अब बेटे की शादी को लेकर तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 नवंबर को नए घर में गृहप्रवेश
विवाह से पहले लड़के के परिवार के लिए 11 नवंबर महत्वपूर्ण दिन है। इसी दिन ऋषिकेश के नए घर का शुभ गृहप्रवेश होगा। घर को विवाह से पहले नए सिरे से सजाया जा रहा है। गृहप्रवेश में परिवार के करीबी सदस्य और रिश्तेदार शामिल होंगे। इसके बाद शादी से जुड़े कार्यक्रमों की रफ्तार और बढ़ेगी।


25 नवंबर को शिवांगी से शादी
ऋषिकेश का परिवार बिहटा के कृष्णानगर से जुड़ा है। दिल्ली में जन्म, गांधीनगर में स्कूली शिक्षा और अमेरिका में उच्च शिक्षा व नौकरी के बाद अब उनका वैवाहिक रिश्ता बिहार से जुड़ने जा रहा है। परिवार में शादी को लेकर उत्साह है और रिश्तेदारों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। ऋषिकेश और शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को प्रस्तावित है। अनंत सिंह के पैतृक गांव लदमा में शादी को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। वहीं लड़के के परिवार में 11 नवंबर के गृहप्रवेश से मांगलिक आयोजनों की शुरुआत होगी। इसके बाद शादी की रस्मों और मेहमानों के स्वागत की तैयारियां जोर पकड़ेंगी।
(इनपुट- भैरो शरण सिंह, बिहटा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed