{"_id":"6af34d3b3b868ef4bc0ec9aa","slug":"dried-coconut-gets-costlier-for-bhai-dooj-reaching-up-to-500-per-kg-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-170473-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: भैया दूज पर महंगा हुआ गोला, 500 रुपये प्रति किलो तक पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: भैया दूज पर महंगा हुआ गोला, 500 रुपये प्रति किलो तक पहुंचा
विज्ञापन
नगर के कृष्णानगर में भाई दूज के लिए गोला खरीदती महिला। संवाद
बुलंदशहर। भैया दूज के त्योहार को लेकर मंगलवार को बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। भाई के माथे पर तिलक कर उसकी लंबी उम्र की कामना करने के लिए बहनों ने नारियल के गोले, मिश्री और मिष्ठान की खरीदारी की। मांग बढ़ने के साथ ही गोले के दाम में भी तेजी देखने को मिली। बाजार में नारियल का गोला 430 से 500 रुपये प्रति किलो तक बिका। वहीं, भाई-बहन ने एक-दूसरे के लिए उपहार भी खरीदे।
मंगलवार को किराना और मिठाई की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटी रही। दुकानदारों ने दुकानों के बाहर तख्त लगाकर नारियल के गोले, पंचमेल मिष्ठान, मिश्री, मीठी खील और बताशे सजाए हुए थे। बहनों ने भाइयों को तिलक करने के लिए गोले और मिठाई खरीदी। इसके अलावा भाई-बहनों ने एक-दूसरे को देने के लिए उपहार, चॉकलेट और ड्राईफ्रूट्स के पैक भी खरीदे। इसके चलते दुकानों पर गिफ्ट पैक, मोबाइल समेत अन्य सामान की बिक्री हुई। व्यापारियों के अनुसार, पिछले वर्ष गोला 300 से 400 रुपये प्रति किलो तक बिका था जबकि इस बार इसकी कीमत 430 से 500 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। मीठी खील, बताशे और खिलौने करीब 100 रुपये प्रति किलो की दर से बिके। मिठाई की कीमत 300 से लेकर दो हजार रुपये प्रति किलो से अधिक तक रही। जिलेभर में मंगलवार को गोले और मिष्ठान की एक करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री होने का अनुमान है। व्यापारियों को बुधवार को भी अच्छी बिक्री होने की संभावना है।
--
गोले की बिक्री 50 लाख रुपये से अधिक होने का अनुमान
ड्राईफ्रूट्स विक्रेता आयुष ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार गोले के दाम अधिक हैं। पीछे से ही कीमतों में तेजी होने के कारण खुदरा बाजार में भी दाम बढ़े हैं। गाजियाबाद की मंडी पिछले तीन दिन से बंद रहने की वजह से भी दाम में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री एवं किराना व्यापारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि भैया दूज पर गोले की मांग सबसे अधिक रहती है। इस बार जिलेभर में 50 लाख रुपये से अधिक के गोले की बिक्री होने का अनुमान है। इसके अलावा मिश्री, किशमिश, मीठी खील, बताशे और खिलौनों की भी अच्छी बिक्री हुई है। बताया कि जिलेभर में गोले और मिष्ठान की कुल बिक्री एक करोड़ रुपये से अधिक रहने का अनुमान है। बुधवार को भी त्योहार के चलते बाजार में अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है।