{"_id":"6af327fba7ee502e020e0184","slug":"madhubani-ib-raid-suspected-youth-sharing-sensitive-information-whatsapp-group-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: आईबी की बड़ी कार्रवाई, देश की सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा करने के संदेह में युवक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: आईबी की बड़ी कार्रवाई, देश की सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा करने के संदेह में युवक हिरासत में
Tue, 10 Nov 2026 07:49 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मधुबनी
Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
Updated Tue, 10 Nov 2026 07:49 PM IST
सार
मधुबनी थाना क्षेत्र में केंद्रीय खुफिया एजेंसी आईबी ने गुप्त सूचना के आधार पर एक संदिग्ध युवक के ठिकाने पर छापेमारी की है। युवक पर व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए देश की सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां साझा करने का संदेह है।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मधुबनी थाना क्षेत्र में केंद्रीय खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की है। देश की सुरक्षा से जुड़े एक बेहद संवेदनशील और संदिग्ध मामले में आईबी की विशेष टीम ने मंगलवार दोपहर करीब दो बजे से एक संदिग्ध युवक के ठिकाने पर छापेमारी शुरू की। केंद्रीय एजेंसी की इस कार्रवाई से स्थानीय स्तर पर हड़कंप मचा हुआ है।
सूत्रों के अनुसार, मधुबनी थाना क्षेत्र का रहने वाला यह युवक कथित तौर पर किसी देशविरोधी संगठन या संदिग्ध समूह से जुड़ा हुआ था। वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से देश की सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील और गोपनीय जानकारियां साझा कर रहा था। इसकी भनक लगते ही यह युवक केंद्रीय एजेंसी आईबी के रडार पर आ गया। पुख्ता डिजिटल सबूत और इनपुट मिलने के बाद आईबी की टीम ने स्थानीय पुलिस को विश्वास में लेकर या अपने स्तर पर मधुबनी थाना क्षेत्र स्थित युवक के घर पर अचानक दबिश दी।
ये भी पढ़ें- बिहार: छठ पर गंगा घाटों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, 103 में से 90 घाट सुरक्षित; मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
विज्ञापन
टीम ने युवक को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे किसी गुप्त स्थान पर रखकर गहन पूछताछ की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि आईबी की टीम ने युवक का मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर लिए हैं। इनकी डिजिटल फॉरेंसिक जांच की जा रही है।