Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6a98dbc57b70fdcdcb0f30c4","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-09-03","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
लाइव अपडेट
11:18 PM, 03-Sep-2026
बिहार: दो साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में आरोपी को उम्रकैद, 6.5 महीने में पूरा हुआ स्पीड ट्रायल
सहरसा पॉक्सो कोर्ट ने 2 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में राज कुमार शर्मा को दोषी ठहराते हुए आजीवन सश्रम कारावास और कुल 70 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। स्पीड ट्रायल के तहत मामला दर्ज होने के करीब साढ़े छह महीने में सुनवाई पूरी कर फैसला सुनाया गया। और पढ़ें11:05 PM, 03-Sep-2026
बिहार: बिल्डर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 गोलियां लगीं; जमीन विवाद में हमले का आरोप, आरोपी की तलाश
Bihar News: सीतामढ़ी के कठौर गांव में 42 वर्षीय बिल्डर रंजीत राय पर बाइक सवार चार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उन्हें पांच गोलियां लगी हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। और पढ़ें
विज्ञापन
10:50 PM, 03-Sep-2026
बिहार: स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में मची भीड़, जदयू नेता की सात लाख की चेन गायब; पुलिस ने शुरू की जांच
Bihar News: मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के स्वागत कार्यक्रम के दौरान भीड़ के बीच जेडीयू नेता राजेश मंडल के गले से करीब 7 लाख रुपये की सोने की चेन गायब हो गई। नेता ने तुर्की थाने में आवेदन दिया है। पुलिस सीसीटीवी और कार्यक्रम की वीडियो फुटेज के जरिए संदिग्धों की पहचान में जुटी है।और पढ़ें
10:32 PM, 03-Sep-2026
विधान परिषद चुनाव: जदयू विधायक अनंत सिंह अपनी पार्टी के एमएलए के खिलाफ; किसे जिताने की बात की?
बेढ़ना गांव में चार युवकों की मौत के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे अनंत सिंह ने आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर डॉ. अनुज सिंह के समर्थन का ऐलान किया। उन्होंने नीरज सिंह का साथ नहीं देने की बात कही। इस दौरान उन्होंने डॉ. सियाराम सिंह के साथ ग्रामीणों से मुलाकात कर मतभेद दूर कराने की कोशिश भी की।और पढ़ें
09:40 PM, 03-Sep-2026
मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा: ट्रक को ओवरटेक करते बाइक सवारों की मौत; कार सवार समेत दो गंभीर
Bihar News: मोतिहारी के बनकट स्थित नेशनल हाईवे पर गैस सिलेंडर लदे ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक और फिर कार से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। और पढ़ें09:37 PM, 03-Sep-2026
भ्रष्टाचार पर शिकंजा: कार्यपालक अभियंता को 1.4 लाख रुपये रिश्वत लेते निगरानी ने दबोचा, घर से 8.36 लाख कैश मिले
आज एक और भ्रष्ट अफसर की पोल खुली है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने आरोपी अफसर को घूस लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को पटना से गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ चल रही है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
09:27 PM, 03-Sep-2026
बिहार: गोपालगंज में कटेया-भोरे मुख्य मार्ग पर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर; दो युवकों की मौत
Bihar News: गोपालगंज के कटेया-भोरे मुख्य मार्ग पर पानन गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं। मृतकों में एक उत्तर प्रदेश के देवरिया और दूसरा सिवान जिले का रहने वाला था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।और पढ़ें
07:35 PM, 03-Sep-2026
अंधेरा कायम: पीके की मीटिंग में बत्ती गुल, किसी का मोबाइल गायब, कई के पर्स उड़े; निकल गए प्रशांत किशोर
Bihar News: औरंगाबाद में प्रशांत किशोर के नागरिक अभिनंदन समारोह के दौरान भाषण के बीच बिजली गुल हो गई। माइक बंद होने के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर पॉकेटमारों ने कई लोगों की जेब साफ कर दी, जबकि जनसुराज के पूर्व प्रत्याशी विकास कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह का मोबाइल भी चोरी हो गया। बिजली बहाल नहीं होने पर प्रशांत किशोर भाषण पूरा किए बिना पटना रवाना हो गए। और पढ़ें07:02 PM, 03-Sep-2026
मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच: 42 बेड के आईसीयू का उद्घाटन, निशांत कुमार बोले- दिल्ली-मुंबई नहीं जाना होगा
Bihar News: मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने 30 बेड के अत्याधुनिक आईसीयू और कैंसर अस्पताल में 12 बेड के विशेष आईसीयू का उद्घाटन किया। कैंसर अस्पताल के विस्तार के लिए केंद्र से 112 करोड़ रुपये की राशि मिलने की जानकारी दी गई। और पढ़ें06:52 PM, 03-Sep-2026