{"_id":"6af705ed62a8015b0006e0b7","slug":"janjgir-house-robbery-woman-assaulted-10-lakh-looted-masked-miscreants-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4930078-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांजगीर: दिनदहाड़े महिला से मारपीट कर 10 लाख की लूट, घर में घुसे नकाबपोश बदमाश जेवर और नकदी लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांजगीर: दिनदहाड़े महिला से मारपीट कर 10 लाख की लूट, घर में घुसे नकाबपोश बदमाश जेवर और नकदी लेकर फरार
Fri, 13 Nov 2026 09:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 09:32 PM IST
सार
अमरैया पारा वार्ड नंबर 23 में शुक्रवार सुबह दो नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर अकेली महिला के साथ मारपीट की और करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात व 8 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घर के कमरे में बिखरा पड़ा सामान।
विस्तार
जिला मुख्यालय जांजगीर के अमरैया पारा वार्ड नंबर 23 में दिनदहाड़े लूट की वारदात हुई। दो अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर अकेली महिला से मारपीट की। वे सोने-चांदी के जेवरात और 8 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।
लूटे गए सामान की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे हुई। उस समय महिला घर पर अकेली थी। उसके पति स्कूल गए थे, जबकि सास-ससुर बिलासपुर गए हुए थे। महिला को छत पर किसी के चलने की आहट सुनाई दी। बाहर निकलने पर गमछे से चेहरे ढके दो युवक दिखे। बदमाशों ने महिला को कमरे में ले जाकर अलमारी की चाबी मांगी। चाबी न देने पर उन्होंने महिला से मारपीट की। बाद में बदमाशों ने घर में तलाश कर अलमारी की चाबी ढूंढ ली। वे अलमारी खोलकर जेवर और नकद लेकर भाग गए।
पुलिस की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने तुरंत जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूकेलैंड यॉर्क ने जानकारी दी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। पीड़िता के बताए हुलिए के आधार पर अज्ञात बदमाशों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
संदिग्धों से पूछताछ और दहशत
पुलिस आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त संदिग्धों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही हिरासत में लेने का प्रयास किया जा रहा है। दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट की गई। लाखों की लूट की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।