फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saharsa Court Sentences Man to Life Imprisonment for Brutal Assault on 2-Year-Old Girl

बिहार: दो साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में आरोपी को उम्रकैद, 6.5 महीने में पूरा हुआ स्पीड ट्रायल

Thu, 03 Sep 2026 11:18 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Thu, 03 Sep 2026 11:18 PM IST
सार

सहरसा पॉक्सो कोर्ट ने 2 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में राज कुमार शर्मा को दोषी ठहराते हुए आजीवन सश्रम कारावास और कुल 70 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। स्पीड ट्रायल के तहत मामला दर्ज होने के करीब साढ़े छह महीने में सुनवाई पूरी कर फैसला सुनाया गया।

विज्ञापन
Saharsa Court Sentences Man to Life Imprisonment for Brutal Assault on 2-Year-Old Girl
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सहरसा कोर्ट में पॉक्सो के विशेष न्यायाधीश राकेश कुमार राकेश की अदालत ने 2 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-षष्ठम सह विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) राकेश कुमार राकेश की अदालत ने सौरबाजार थाना क्षेत्र के निवासी राज कुमार शर्मा को दोषी मानते हुए आजीवन सश्रम कारावास और कुल 70 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। सहरसा पुलिस अधीक्षक कार्यालय से गुरुवार शाम 7 बजे प्रेस रिलीज जारी कर यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन


पॉक्सो एक्ट में उम्रकैद
मामले में अभियोजन पक्ष की तरफ से पैरवी कर रहे पॉक्सो के विशेष लोक अभियोजक शिवेन्द्र प्रसाद ने बताया कि अदालत ने अभियुक्त राज कुमार शर्मा को पॉक्सो एक्ट की धारा-6 के तहत आजीवन सश्रम कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माने की रकम नहीं चुकाने पर दोषी को दो साल का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा। वहीं, भारतीय न्याय संहिता की धारा-137(2) के तहत 5 साल का सश्रम कारावास और 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना न देने पर एक साल की अतिरिक्त सजा होगी। अदालत ने साफ किया कि सभी सजाएं एक साथ चलेंगी।
विज्ञापन


महज साढ़े छह महीने में फैसला
यह मामला त्वरित सुनवाई (स्पीड ट्रायल) के तहत चुना गया था। सहरसा पुलिस द्वारा वैज्ञानिक जांच और मजबूत सबूतों के कारण आरोपी को बहुत कम समय में सजा दिलाई जा सकी। मामले की सुनवाई महज साढ़े 6 महीने में पूरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन महीने में गवाहों की सुनवाई पूरी
17 फरवरी 2026 को सौरबाजार थाना कांड संख्या-52/2026 के रूप में मामला दर्ज हुआ। 14 मई 2026 को पुलिस ने जांच पूरी कर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की। 23 मई 2026 को अदालत ने मामले का संज्ञान लिया। 4 जून 2026 को अदालत ने आरोप तय किए। 3 सितंबर 2026 को आरोप तय होने के सिर्फ तीन महीने के भीतर सभी गवाहों और सबूतों के आधार पर अदालत ने अंतिम फैसला सुना दिया।


मजदूर की 2 साल की बच्ची से किया गया था दुष्कर्म
दरअसल, गांव के रहने वाले एक मजदूर की 2 साल की बच्ची को जबरन उठाकर दुष्कर्म किया गया था। मामले में अदालत के फैसले के बाद पीड़ित परिवार ने खुशी जताई है। उम्रकैद की सजा के बाद परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद मजबूत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed