फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sitamarhi Builder Shot: 5 Bullets Fired Over Property Dispute in Kathaur

बिहार: बिल्डर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 गोलियां लगीं; जमीन विवाद में हमले का आरोप, आरोपी की तलाश

Thu, 03 Sep 2026 11:05 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 03 Sep 2026 11:05 PM IST
सार

Bihar News: सीतामढ़ी के कठौर गांव में 42 वर्षीय बिल्डर रंजीत राय पर बाइक सवार चार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उन्हें पांच गोलियां लगी हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Sitamarhi Builder Shot: 5 Bullets Fired Over Property Dispute in Kathaur
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी जिले के परसौनी थाना क्षेत्र स्थित कठौर गांव में बेखौफ अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। गांव के वार्ड नंबर-7 के निवासी और पुणे में मकान निर्माण का ठेका लेने वाले 42 वर्षीय बिल्डर रंजीत राय पर बाइक सवार चार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में रंजीत राय को पांच गोलियां लगी हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल रंजीत को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है और इलाज जारी है।

विज्ञापन


पुराना जमीनी विवाद बना कारण
स्वजनों के अनुसार, रंजीत राय लंबे समय से पुणे में रहकर भवन निर्माण की ठेकेदारी का काम करते हैं। वे बीते 28 अगस्त को ही अपने गांव कठौर लौटे थे। गांव में उनकी 22 कट्ठा जमीन को लेकर पिछले चार वर्षों से पुराना विवाद चल रहा था। परिजनों ने बताया कि इस जमीन विवाद को लेकर उन्हें पहले भी जान से मारने की धमकियां मिल चुकी थीं, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि हमलावर इस तरह की हिंसक वारदात को अंजाम दे देंगे।
विज्ञापन


पत्नी ने किसपर लगाया साजिश का आरोप?
घटना के संबंध में घायल रंजीत राय की पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि इस खूनी हमले की पूरी साजिश उनके दूर के एक दामाद ने अपने साथियों के साथ मिलकर रची है। जिस 22 कट्ठा जमीन को लेकर पिछले चार साल से विवाद चल रहा था, उसमें भी यही लोग शामिल थे। पत्नी के अनुसार, घटना के वक्त एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर चार बदमाश पहुंचे और रंजीत को घेरकर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच गोलियों से छलनी हुआ शरीर
फायरिंग की इस घटना के बाद कठौर गांव में दहशत और तनाव का माहौल व्याप्त है। सूचना मिलते ही परसौनी थाने की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में घटना का मुख्य कारण स्पष्ट रूप से जमीन का पुराना विवाद ही नजर आ रहा है।


संभावित ठिकानों पर छापेमारी
परिजनों ने संजीत राय नामक व्यक्ति का नाम पुलिस को सौंपा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि घायल रंजीत राय के होश में आने और उनका आधिकारिक बयान दर्ज होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed