Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   child died in raod accident marauna CO government vehicle Supaul Bihar News

बिहार: छठ की खुशियों के बीच मातम, सुपौल में सीओ की सरकारी गाड़ी की चपेट में आने से तीन साल के मासूम की मौत

Fri, 13 Nov 2026 09:24 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: कोसी ब्यूरो Updated Fri, 13 Nov 2026 09:24 PM IST
सार

सुपौल के नदी थाना क्षेत्र में मरौना अंचलाधिकारी की सरकारी गाड़ी की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम भरत कुमार की मौत हो गई। बच्चा अपनी नानी के साथ दुकान गया था। इसी दौरान सड़क पार करते समय हादसे का शिकार हो गया। सीओ ने घायल बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

विज्ञापन
child died in raod accident marauna CO government vehicle Supaul Bihar News
अस्पताल में मौजूद अधिकारी।मौके पर जुटी लोगों की भीड़।

विस्तार

सुपौल जिले के नदी थाना क्षेत्र में छठ महापर्व की खुशियों के बीच एक दर्दनाक हादसे में तीन वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। मरौना अंचलाधिकारी की सरकारी गाड़ी की चपेट में आने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पिता का इकलौता पुत्र था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पहचान नदी थाना क्षेत्र के तोफिर वार्ड नंबर-10 निवासी राधे मंडल के तीन वर्षीय पुत्र भरत कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन

नानी के साथ गया था दुकान, सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, भरत अपनी नानी के घर रहता था। घटना के समय वह नानी के साथ दुकान गया हुआ था। इसी दौरान वह अचानक सड़क पार करने लगा। तभी वहां से गुजर रही मरौना अंचलाधिकारी की सरकारी गाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

सीओ ने बच्चे को पहुंचाया अनुमंडलीय अस्पताल, नहीं बची जान
घटना के बाद मरौना सीओ ने खुद घायल बच्चे को रेस्क्यू किया और इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, मरौना सीओ अभिजीत ने शुक्रवार शाम बताया कि क्षेत्र से लौटने के दौरान अचानक एक मासूम सड़क पर दौड़ते हुए गाड़ी के सामने आ गया। चालक ने तत्काल ब्रेक लगाया, लेकिन तब तक बच्चा घायल हो चुका था। उसे बचाने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि परिजनों को सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता योजना का लाभ दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार में 1.09 लाख संदिग्ध म्यूल बैंक खाते चिह्नित: इनमें मिले 72.53 करोड़ रुपये; साइबर प्रहार 5.0 अभियान शुरू

कानूनी कार्रवाई में जुटी नदी थाने की पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही निर्मली और नदी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। नदी थानाध्यक्ष सुमित कुमार भारती ने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed