फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 23 जून के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 23 June 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

11:05 PM, 23-Jun-2026

Bihar news: बस रिलीज कराने के नाम पर मांगे थे 10 हजार, महिला सब इंस्पेक्टर को 3 साल की सजा, 10000 जुर्माना

वैशाली जिले के हाजीपुर टाउन थाना में तैनात तत्कालीन महिला सब इंस्पेक्टर पूनम कुमारी को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराते हुए विशेष न्यायालय ने 3 वर्ष के कठोर कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। वर्ष 2024 में विशेष निगरानी इकाई ने उन्हें रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। और पढ़ें
10:05 PM, 23-Jun-2026

Bihar News: बेटी के प्रेम संबंध का विरोध करना पिता को पड़ा भारी, प्रेमी ने गोली मारकर की हत्या, तीन गिरफ्तार

मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय कैलाश राय की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि मृतक अपनी अविवाहित बेटी के प्रेम संबंध का विरोध कर रहे थे। इसी वजह से बेटी के प्रेमी राकेश कुमार उर्फ रकवा ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया। और पढ़ें
विज्ञापन
09:50 PM, 23-Jun-2026

Bihar: 'भरत तिवारी की तरह हथियार नहीं फेंक देंगे', अब बिहार पुलिस को किसने दी यह चुनौती, वीडियो वायरल

पूर्वी चंपारण में सोशल मीडिया पर पुलिस और थानाध्यक्ष को खुलेआम धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। वायरल वीडियो में आरोपी ने हथियार होने का दावा करते हुए थाना में घुसकर गोली मारने की धमकी दी थी। उसने थानाध्यक्ष का नाम लेकर भी चेतावनी दी थी। पुलिस अब वीडियो में किए गए दावों और धमकियों की जांच कर रही है।
  और पढ़ें
09:41 PM, 23-Jun-2026

Bihar : तेज प्रताप यादव के पीए की पत्नी ने लगाया आरोप; मेरे पति को फंसाया जा रहा है, हमारी जान को खतरा

Bihar : तेज प्रताप यादव पर गंभीर आरोप है। उनके पीए के परिवार ने आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने आदमी को उनके घर पर भेजा जिन्होंने धमकी देते हुए उनके परिवार के सभी मोबाइल छीन लिए। मोतीलाल अब तक लापता हैं।  और पढ़ें
09:22 PM, 23-Jun-2026

PMCH Patna: किस बात पर बिफर पड़े स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार? पीएमसीएच में नई सुविधाओं का उद्घाटन हंगामेदार

पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नए रेडियोलॉजी विभाग के उद्घाटन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली से नाराज हो गए। समीक्षा बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति, प्रिंसिपल का फोन नहीं उठना और मरीजों की शिकायतों के बाद मंत्री ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।  और पढ़ें
08:47 PM, 23-Jun-2026

मायके छोड़ने के बहाने निकला पति, फिर नहर में फेंक दी पत्नी और तीन मासूम संतानें; मां बची, बच्चों की मौत

पश्चिम चंपारण के चनपटिया थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद के बीच एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और तीन दुधमुंहे बच्चों को नहर में फेंक दिया। पत्नी किसी तरह जान बचाकर बाहर निकल आई, लेकिन तीनों बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:37 PM, 23-Jun-2026

Bihar : पार्थिव शरीर को श्रद्धा के साथ मिलेगा सदगति, राजधानी पटना में बनेगा आधुनिक सुविधाओं वाला शवदाहगृह

Bihar : मानव जीवन की अंतिम यात्रा को सदगति और पूर्ण गरिमा प्रदान करने के लिए बिहार सरकार के सहयोग से राजधानी पटना में आधुनिक सुविधाओं वाला शवदाहगृह बनने जा रहा है। यह आधुनिक सुविधाओं से लैस पहला शवदाह गृह होगा।  और पढ़ें
08:29 PM, 23-Jun-2026

Bihar News : बिहार का क्रेडिट डिपॉजिट रेशियो पहली बार 60 फीसदी के पार, NPA घटा; बिहार किसान ऋण पोर्टल शुरू

बिहार सरकार ने राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में ‘बिहार किसान ऋण पोर्टल’ लॉन्च किया। बिहार ने पहली बार 60 प्रतिशत से अधिक क्रेडिट-डिपॉजिट रेशियो हासिल किया है और राज्य की कुल बैंक जमा राशि 6.5 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। एनपीए घटकर 6.91 प्रतिशत रह गया है। और पढ़ें
07:39 PM, 23-Jun-2026

Bihar: अब PMCH एक ही छत के नीचे अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, एक्स-रे की सुविधा; मंत्री निशांत ने किया शुभारंभ

Bihar Health News: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने शिशु रोग विभाग, एनआईसीयू, पीआईसीयू, कैथ लैब और कोरोनरी केयर यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। और पढ़ें
07:38 PM, 23-Jun-2026

Bihar News : बेऊर जेल के अंदर नियमों की उड़ाई जा रही थी धज्जियां, सुपरिटेंडेंट सस्पेंड; छापेमारी में खुली पोल

Bihar Plice : बिहार सरकार ने बेऊर जेल के अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अधीक्षक पर जेल के भीतर हाई सिक्योरिटी सेल में नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप है। युवा कैदियों ने मानसिक और शारीरिक शोषण करने का भी आरोप लगाया है।    और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed