{"_id":"6ad71e8f55f3bec7cf02e4de","slug":"jdu-candidate-neeraj-kumar-heart-attack-medanta-hospital-icu-patna-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, हार्ट अटैक के बाद मेदांता के आईसीयू में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, हार्ट अटैक के बाद मेदांता के आईसीयू में भर्ती
Tue, 20 Oct 2026 01:26 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:26 PM IST
सार
बिहार में जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार को सीवान में पूजा के दौरान दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उन्हें पटना लाकर मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
नीरज कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार विधान परिषद चुनाव में पटना स्नातक क्षेत्र से जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ गई। सीवान में पूजा के दौरान दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें पटना लाया गया, जहां मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।
पूजा के दौरान बिगड़ी तबीयत
जानकारी के अनुसार, नीरज कुमार को सोमवार दोपहर सीवान जिले में पूजा के दौरान दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें आनन-फानन में पटना लाया गया। सोमवार देर शाम नीरज कुमार को पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए आईसीयू में रखा है। फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
स्वास्थ्य को लेकर विस्तृत जानकारी नहीं
नीरज कुमार की मौजूदा स्थिति को लेकर अभी तक विस्तृत चिकित्सकीय जानकारी सामने नहीं आई है। अस्पताल में डॉक्टर उनकी सेहत पर नजर रख रहे हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार है।
विज्ञापन
खबर अपडेट हो रही है...